scorecardresearch
 

Snake Safety Tips In Monsoon: सांपों का अड्डा न बन जाए आपका घर, बारिश से पहले इन 5 तरीकों से करें अपनी सुरक्षा

सांपों का डर और गलत जानकारी अक्सर हमें मुसीबत में डाल देती है. अपने घर के आसपास के इन छोटे बदलावों को अपनाकर आप न केवल सांपों के खतरे को कम कर सकते हैं, बल्कि खुद को और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

Advertisement
X
बारिश में सांपों का खतरा बढ़ जाता है. (Photo: AI Generated)
बारिश में सांपों का खतरा बढ़ जाता है. (Photo: AI Generated)

Snake Safety Tips: बरसात का मौसम आते ही प्रकृति में कई बदलाव आते हैं. बारिश की पहली फुहारों के साथ ही सांप और अन्य रेंगने वाले जीव अपने बिलों से बाहर निकलना शुरू कर देते हैं. अक्सर लोग अनजाने में अपने घर के आसपास ऐसी स्थितियां पैदा कर देते हैं जो सांपों को न्योता देती हैं. यदि आप भी अपने घर और गार्डन को लेकर चिंता में रहते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. बस कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखकर आप अपने घर को स्नेक-प्रूफ बना सकते हैं.

गार्डन की सफाई रखें

सांपों को छिपने के लिए अंधेरी और घनी जगहें पसंद होती हैं. अपने बगीचे में घास को नियमित रूप से काटें और लकड़ी, पत्थरों या कचरे के ढेर न जमा होने दें. यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा (IFAS Extension) के अनुसार, सांप अक्सर ऐसी जगहों को अपना पनाहगाह बनाते हैं जहां उन्हें छिपने के लिए सुरक्षित कवर मिलता है.

घर के एंट्री पॉइंट्स को करें सील

सांप बहुत पतली दरारों से भी अंदर आने में सक्षम होते हैं. घर की नींव, दरवाजों के नीचे की खाली जगह और खिड़कियों के पास मौजूद दरारों को अच्छी तरह भर दें. टेक्सॉस A&M यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स का मानना है कि घरों के बाहरी हिस्सों में जाली लगाने या गैप सील करने से सांपों के अंदर आने का रास्ता बंद हो जाता है.

चूहों पर रखें लगाम

Advertisement

चूहे सांपों का मुख्य भोजन हैं. यदि आपके घर या गार्डन में चूहों का बसेरा है, तो सांप वहां उनका पीछा करते हुए जरूर आएंगे. अपने घर में खाने की चीजें खुली न छोड़ें और सफाई बनाए रखें ताकि चूहे न पनपें. पेस्टवर्ल्ड.ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, चूहों का नियंत्रण ही सांपों को दूर रखने का सबसे बड़ा तरीका है.

नमी वाली जगहों की जांच

सीवर लाइन, ड्रेनेज पाइप और घर के निचले हिस्से में नमी सांपों को अट्रैक्ट करती है. पाइप के आउटलेट्स पर मेश (जाली) का उपयोग करना एक स्मार्ट विकल्प है.

सावधानी ही सुरक्षा है

रात के समय घर से बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें और झाड़ियों के पास जाने से बचें. यदि आपको घर में कभी सांप दिख जाए तो घबराएं नहीं. उसे डराने या मारने की कोशिश न करें, बस सुरक्षित दूरी बनाएं. सांप पर नजर रखें और तुरंत प्रोफेशनल स्नेक रेस्क्यू टीम को फोन करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement