scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: जारी होने वाला है सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 02 जुलाई 2026, 11:50 AM IST

CBSE Class 10 Second Exam Result 2026 Live Updates: सीबीएसई 10वीं दूसरी मुख्य परीक्षा के नतीजे जल्द जारी होने वालेहैं. छात्र लेटेस्ट अपडेट के ल‍िए cbseresults.nic.in पर रखें नजर. नतीजे जारी होते ही आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर लाइव कर द‍िए जाएंगे. यहां छात्र अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे. 

CBSE Board Result 2026 CBSE Board Result 2026

CBSE 10th Second Board Result 2026 Live:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई 10वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल होने वाले देश भर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. सीबीएसई किसी भी वक्त अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं का सेशन-2 का स्कोरकार्ड जारी कर सकता है.

गौरतलब है कि इस साल सीबीएसई की नई 'टू-एग्जाम पॉलिसी' के तहत पहली बार 10वीं कक्षा के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाओं का विकल्प दिया गया था. जिन छात्रों ने पहले चरण की परीक्षा के बाद अपने अंकों में इंप्रूवमेंट करने या कंपार्टमेंट क्लियर करने के लिए 15 मई से 21 मई 2026 के बीच परीक्षा दी थी, वे उत्सुकता से अपने नतीजों की राह देख रहे हैं.  

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में 6.68 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं. इनमें से लगभग 85,285 छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी के हैं, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों ने मुख्य विषयों जैसे विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में अपने स्कोर सुधारने के लिए परीक्षा दी थी. बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कॉपियों के मूल्यांकन के बाद डेटा फीडिंग और मार्कशीट अपलोडिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है.  

नतीजे घोषित होते ही वेबसाइट्स पर हैवी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने डिजिलॉकर (DigiLocker), उमंग (UMANG) ऐप और एसएमएस (SMS) के जरिए भी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करने का बैकअप सिस्टम तैयार रखा है. छात्र अपने पास रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसे जरूरी क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि लिंक लाइव होते ही तुरंत अपना स्कोर चेक कर सकें. 

11:50 AM (32 मिनट पहले)

CBSE 10th Second Board Result Live: 6.68 लाख से ज्यादा छात्रों की किस्मत का फैसला आज!

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. इस साल 6,68,000 से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 85 हजार से ज्यादा कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र शामिल हैं. बोर्ड आज किसी भी समय आधिकारिक पोर्टल पर लिंक को लाइव कर सकता है. नवीनतम जानकारी के अनुसार, छात्रों को दोनों प्रयासों में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक मिलेंगे, अंतिम मार्कशीट में उसी स्कोर को मान्यता दी जाएगी.  
 

11:08 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 10th Second Exam Result 2026: क्या है तैयारी

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कॉपियों का मूल्यांकन और डेटा अपलोडिंग का काम पूरा कर लिया गया है. cbse results 2026 के इस दूसरे चरण के नतीजों की घोषणा आज दोपहर तक होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. cbse 10th results के लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

11:07 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 10th Second Exam Result Live: क्या हैं पासिंग मार्क्स के नियम?

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई के नियमों के मुताबिक, छात्रों को cbse class 10 result 2026 में पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे. इस cbse second board exam result के बाद छात्रों को आगे की स्ट्रीम चुनने (11वीं कक्षा में एडमिशन) में मदद मिलेगी.

11:07 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 10th Second Exam Result: कैसे चेक करें अपना सब्जेक्ट वाइज स्कोरकार्ड?

Posted by :- Mansi Mishra

सबसे पहले सीबीएसई की रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) - Session 2 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
आपका cbse 10th subject wise marks स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें.
 

Advertisement
11:06 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 10th Second Exam Result: इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे, नोट कर लें डायरेक्ट लिंक की लिस्ट

Posted by :- Mansi Mishra

cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in

cbse class 10 second board result आते ही साइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश होने की स्थिति में छात्र उमंग ऐप (UMANG) और डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए भी अपनी cbse marksheet download कर सकेंगे.
 

11:05 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 10th Second Exam Result 2026 Live: यहां करें चेक

Posted by :- Mansi Mishra

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बार छात्रों को अपने स्कोर को बेहतर करने का एक और शानदार मौका दे रहा है. cbse 10th second exam result 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. लाइव ब्लॉग में डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव किया जाएगा.

11:04 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 10th Second Board Result Live: खत्म होने वाला है इंतजार

Posted by :- Mansi Mishra

आज कभी भी सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है. जो छात्र अपने अंकों में सुधार करने या कंपार्टमेंट क्लियर करने के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका cbse 10th scorecard अब किसी भी वक्त ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव होने वाला है. छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें.

Advertisement
Advertisement