न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक गोलीबारी की घटना में भारतीय नागरिक गुरदीप सिंह की मौत हो गई. गोलीबारी की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है.
इस घटना की जानकारी न्यूयॉर्क में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दी है. भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि गुरदीप सिंह नामक एक भारतीय नागरिक की ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी की घटना में मौत हो गई है.
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह गुरदीप सिंह के परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है. साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना जताई गई है. गोलीबारी की वजह और इसमें शामिल लोगों की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: कमर्शियल जहाज पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत पर एक्शन में सरकार, यूक्रेन के राजदूत तलब
फिलहाल अब तक यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किसने की. गुरदीप सिंह को क्यों निशाना बनाया गया, इसकी भी जांच की जा रही है. न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आने के बाद भारतीय समुदाय में भी चिंता का माहौल है.
गुरदीप सिंह की मौत ने उनके परिवार और करीबियों को गहरा सदमा दिया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में गोलीबारी की असली वजह क्या सामने आती है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.