scorecardresearch
 

लोग जिसे कह रहे थे 'पागल', बच्ची ने उसे बांधी राखी... फिर भाई ने जो किया, दिल जीत लेगा

रक्षाबंधन करीब है, इस बीच एक छोटी बच्ची और बेसहारा समझे जाने वाले शख्स के रिश्ते का वीडियो वायरल हो रहा है. बच्ची ने उसे राखी बांधी तो भाई ने अपने पास मौजूद लाठी ही उसे तोहफे में दे दी.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ (Photo:Insta/@soni4362devi's)
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ (Photo:Insta/@soni4362devi's)

रक्षाबंधन करीब है और बाजारों में राखियां दिखने लगी हैं, लेकिन इस त्योहार के मर्म को समझाता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. वायरल वीडियो में भाई-बहन का रिश्ता बिल्कुल अलग अंदाज में देखने को मिला.

वीडियो में दिखता है कि गंदे और फटे कपड़े पहने एक व्यक्ति स्कूल ड्रेस पहने एक बच्ची के पास आता है. पहले तो स्कूली बच्ची डर जाती है और उससे दूर-दूर भागती है. लोग उस व्यक्ति को 'पागल' भी कहते हैं. फिर बच्ची को अहसास होता है कि उसके हाथों में राखी है. इसके बाद बच्ची आगे बढ़ती है और उसे राखी बांध देती है.

फिर वह शख्स बच्ची के पैरों में झुक जाता है. रस्मों के मुताबिक, भाई को बहन को कुछ देना होता है, लेकिन इस भाई के हालात ऐसे थे कि वह कुछ दे ही नहीं सकता था. ऐसे में उसके पास जो एक लाठी थी, वही वह बच्ची को थमा देता है. इस इमोशनल वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि रक्षाबंधन का इससे अच्छा वीडियो शायद ही कुछ हो सकता है.

Advertisement

पहले देखें ये पूरा वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Devi (@soni4362devi)

वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि उसने यह लाठी बच्ची की सुरक्षा के लिए दी. यानी जिस व्यक्ति को लोग खुद कमजोर और बेसहारा समझते हैं, उसने एक छोटी बच्ची की सुरक्षा की चिंता की.

यह भी पढ़ें: 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ समय

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ. लोगों ने लिखा कि जिस शख्स को समाज 'पागल' कहकर नजरअंदाज कर देता है, उसके भीतर भी सम्मान, अपनापन और रिश्तों की समझ हो सकती है.

क्या ये वीडियो स्क्रिप्टेड है

हालांकि, कुछ लोगों ने वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बताया. लोगों का कहना था कि अगर यह वीडियो स्क्रिप्टेड भी है, तब भी इसके जरिए दिया गया संदेश काफी खूबसूरत है.कमेंट सेक्शन में किसी ने लिखा, 'ये पागल नहीं, संस्कारवान है.' तो किसी ने कहा कि उसके पास देने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए जो उसके पास सबसे कीमती था, वही बहन को दे दिया.

इस वीडियो से लोग एक पल ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि हम किसी को उसकी हालत देखकर कितनी जल्दी 'पागल' का टैग दे देते हैं, लेकिन उसके भीतर मौजूद इंसान को देखने की कोशिश शायद ही करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement