scorecardresearch
 

होर्मुज में हमले के बाद लापता भारतीय नाविक की मौत, ससुर ने बताई आपबीती

ओमान तट के पास जीएफएस गैलेक्सी जहाज पर हुए हमले में लापता भारतीय मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत हो गई है. परिवार को शिपिंग कंपनी ने इसकी जानकारी दी. लगातार दूसरे भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार ने होर्मुज स्ट्रेट में तैनात भारतीय नाविकों की निगरानी और उनके परिवारों की मदद के लिए नए कदम उठाए हैं.

Advertisement
X
होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर हमला हुआ था जिसमें 11 भारतीय थे. (Photo- Reuters)
होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर हमला हुआ था जिसमें 11 भारतीय थे. (Photo- Reuters)

ओमान के तट के पास जीएफएस गैलेक्सी (GFS Galaxy) कंटेनर जहाज पर हुए हमले में रविवार से लापता भारतीय मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि उनके ससुर विवेक टंडन ने की है. उन्होंने बताया कि जहाज का संचालन करने वाली कंपनी ने परिवार को हेरंब की मौत की जानकारी दी.

30 वर्षीय हेरंब करमरकर साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर मरीन इंजीनियर के तौर पर तैनात थे. इस जहाज पर कुल 24 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 11 भारतीय शामिल थे. रविवार को जहाज पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था. बाद में ईरान ने दावा किया कि जहाज ने चेतावनी के बावजूद बिना अनुमति वाले समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश की थी, जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिक को किया तलब

हेरंब करमरकर पिछले तीन दिनों में पश्चिम एशिया में जान गंवाने वाले दूसरे भारतीय नाविक हैं. इससे पहले मंगलवार को भी होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो जहाजों पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी. लगातार हो रहे इन हमलों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है.

Advertisement

भारत ने जहाज पर हमले के बाद ईरानी दूत को किया तलब

मंगलवार की घटना के बाद भारत ने ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया था और नई दिल्ली स्थित ईरानी उप राजदूत को तलब किया था. इस बीच ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरानी जहाजों को छोड़कर बाकी सभी देशों के लिए यह समुद्री मार्ग खुला है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज ब्लॉकेड पर गजब कंफ्यूजन... बाहर अमेरिका, अंदर ईरान- कैसे निकलेंगे जहाज?

\

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय नाविकों की लाइव ट्रैकिंग

बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हुई अंतर-मंत्रालयी बैठक में तय किया गया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर भारतीय नाविक की रियल टाइम निगरानी के लिए एक विशेष ऑपरेशनल डैशबोर्ड बनाया जाएगा. इसके अलावा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर परिवार के साथ एक समर्पित संपर्क अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement