scorecardresearch
 

'इस पागल इंसान को रोकें...', ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर फ्रांस-रूस-चीन से बोले IAEA के पूर्व अफसर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पाबंदियां हटाने के लिए 48 दिनों की समय सीमा दी है. इस धमकी पर पूर्व IAEA महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई ने वैश्विक नेताओं और संस्थाओं से उन्हें रोकने की मांग की है.

Advertisement
X
अलबरदेई ने खाड़ी देशों से दखल देने के लिए कहा. (Photo: Reuters)
अलबरदेई ने खाड़ी देशों से दखल देने के लिए कहा. (Photo: Reuters)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि ईरान इन 48 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सारी पाबंदियां हटाए, वरना वो ईरान को नरक में बदल देंगे. ट्रंप की इस धमकी पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के पूर्व महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खाड़ी देशों और संयुक्त राष्ट्र (UN) से इस मामले में दखल देने के लिए कहा है.

अलबरदेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप की धमकी वाला पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्लीज एक बार फिर, इससे पहले कि ये पागल इंसान इस क्षेत्र को आग के गोले में बदल दे, अपनी पूरी ताकत लगाकर इसे रोकने के लिए सब कुछ करें.'

अलबरदेई ने सिर्फ क्षेत्रीय नेताओं से ही नहीं, बल्कि वैश्विक संस्थाओं से भी सवाल किए हैं. उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में सुरक्षा परिषद, एंटोनियो गुटेरस, चीन और रूस और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को टैग करते हुए लिखा, 'क्या इस पागलपन को रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता?'


बता दें कि ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर ईरान को धमकाते हुए कहा है कि उनके पास समझौता करने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलने के लिए सिर्फ 48 घंटे का समय है. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय सीमा के भीतर समझौता नहीं हुआ, तो उन पर 'कयामत की बारिश' होगी.

Advertisement

ईरान-अमेरिका-इजरायल की जंग को अब 37 दिन हो चुके हैं. ट्रंप ने अपने हालिया संबोधन में कहा था कि वो आने वाले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला करने वाले हैं. वहीं, अब ट्रंप ने 48 घंटे का वक्त देकर एक बार फिर ईरान को चेताया है. 

यह भी पढ़ें: ईरान जंग में JASSM-ER मिसाइलों का भारी इस्तेमाल, खतरे में अमेरिका का भंडार

अमेरिका और इजरायल का ईरान के अलग-अलग शहरों में हमले जारी है. वहीं, ईरान भी हर हमले का करारा जवाब दे रहा है. हाल ही में IRGC ने दावा किया कि उसने अमेरिकी पायलट की तलाश में जुटे एयरक्राफ्ट को मार गिराया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement