1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में यह समय सामंजस्य और गहराई लेकर आने वाला है. आपके भीतर भावनात्मक संवाद को लेकर एक अलग ही उत्साह रहेगा. परिवार के सदस्यों और स्वजनों के साथ आपका जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा. यदि मन में कोई बात है, तो उसे प्रभावशाली ढंग से अपने साथी के सामने रख पाएंगे.
2. वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों को रिश्तों में सहजता और अपनापन बनाए रखने की सलाह दी जाती है. इस दौरान आपको अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए, ताकि संबंधों की गरिमा बनी रहे. किसी महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. निजी मामलों में थोड़ी और स्पष्टता लाएं.
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक अपने मन की बातें अपनों से साझा करने में सफल रहेंगे. आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी. पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से भेंट होने की प्रबल संभावना है. आपसी विश्वास और सूझबूझ से आप हर परिस्थिति को संभाल लेंगे. मनोरंजन और भ्रमण (Travel) के अवसर मिलेंगे, जो आपके रिश्तों में खुशियों का संचार करेंगे.
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों को बड़ी ही बारीकी और संवेदनशीलता से निभाने का है. आपको बड़बोलेपन और विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है. अपने जीवनसाथी या प्रियजन की खुशियों का विशेष ख्याल रखें. मन में किसी भी प्रकार की शंका या आशंका को स्थान न दें. परिवार के साथ अधिक समय बिताने से घर का माहौल सुखद और सकारात्मक बना रहेगा.
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक अपने व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे. रिश्तों में आपका प्रभाव बना रहेगा और भाइयों के साथ तालमेल और भी बेहतर होगा. मेलजोल की भावना बढ़ी रहेगी . आप अपनों के साथ सुखद क्षण साझा करेंगे. भेंटवार्ता के दौरान पहल करने का प्रयास करें, इससे आपके संबंधों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा.
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के घर में सुखद और स्नेहमय माहौल बना रहेगा. आप अपने घर को संवारने और सजाने पर जोर देंगे. परिवार में आदर और सम्मान का भाव बढ़ेगा. आपको किसी प्रियजन से कोई मूल्यवान भेंट (Gift) मिल सकती है. मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी . आप निजी संबंधों को संवारने में काफी रुचि लेंगे.
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय प्रेम और स्नेह को नई दिशा देने वाला है. प्रियजनों के साथ मुलाकात के बेहतरीन अवसर बनेंगे. आप दूसरों की बातों को धैर्य से सुनेंगे, जिससे मैत्री पक्ष और भी मजबूत होगा. भावनात्मक प्रदर्शन में आप आगे रहेंगे .
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को बातचीत और चर्चा में संयम और गंभीरता बरतनी चाहिए. उतावलेपन में लिया गया निर्णय रिश्तों में खटास ला सकता है. विरोधियों और विपक्ष से सावधान रहें .अपनी निजी बातों को गोपनीय रखें. संवाद में स्पष्टता रखें लेकिन वाणी में मिठास बनाए रखें.
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के प्रेम संबंधों में मिठास और शुभता बनी रहेगी. आपके मन में उत्साह का संचार होगा और आप अपनों के साथ मनोरंजन या यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. निजी मामलों में आपको कोई सुखद सूचना मिल सकती है. व्यक्तिगत संबंधों को संवारने के आपके प्रयास सफल होंगे .
10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए भावनात्मक संवाद की स्थिति बहुत बेहतर रहेगी. रिश्तों में मजबूती आएगी और परिजन आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे. अपनों के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा. महत्वपूर्ण चर्चाओं में पहल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. हर्ष और आनंद का वातावरण बना रहेगा.
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के रिश्तों में सहकारिता और भरोसा बढ़ेगा. मित्रों और समकक्षों का भरपूर समर्थन आपको मिलेगा. आप उत्सवों और पारिवारिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे. सबको साथ लेकर चलने की आपकी कला रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाएगी.
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को रिश्तों में सहजता और मर्यादा का पालन करना चाहिए. बड़ों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर ध्यान दें. यदि मन में कोई बात है, तो उसे स्पष्टता से कहें लेकिन उचित अवसर की प्रतीक्षा करें. रिश्तों में गोपनीयता बनाए रखना आपके लिए जरूरी है. परिजन आपके सहयोगी रहेंगे, बस सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते रहें.