scorecardresearch
 

अमेरिका पहुंच रहे स्पेन के PM सांचेज, फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में नजर आएंगे

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज फीफा मेन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए अमेरिका जाएंगे. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मैच में मौजूद रहेंगे. मिडिल-ईस्ट वॉर को लेकर आपसी तनाव के बीच दोनों नेताओं का स्टेडियम में आमना-सामना होने वाला है.

Advertisement
X
FIFA वर्ल्ड कप में स्पेनिश PM और ट्रंप आमने-सामने होंगे. (Photo- ITGD)
FIFA वर्ल्ड कप में स्पेनिश PM और ट्रंप आमने-सामने होंगे. (Photo- ITGD)

फीफा मेन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज भी फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने स्टेडियम जाने वाले हैं. वो रविवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे. इस महामुकाबले में स्पेन का सामना अर्जेंटीना से होने जा रहा है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेनिश प्रशासन के एक प्रतिनिधि ने पुष्टि की है कि सांचेज इस फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

इससे पहले स्पेन के शाही परिवार ने भी पुष्टि की थी कि वो न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स से फीफा का फाइनल मैच देखेंगे.

फाइलन मैच में आमने-सामने होंगे सांचेज और ट्रंप

फीफा मेन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. यूरोपीय संघ (EU) में स्पेनिश प्रधानमंत्री सांचेज, ट्रंप के सबसे बड़े आलोचकों में से एक हैं. ऐसे में स्टेडियम में दोनों नेताओं का आमना-सामना काफी दिलचस्प हो सकता है.

पिछले कुछ महीनों के दौरान स्पेन और अमेरिका के बीच राजनीतिक दूरियां काफी बढ़ गई हैं. स्पेनिश पीएम पेड्रो सांचेज लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. सांचेज ईरान में चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर भी ट्रंप प्रशासन के रवैये पर ऐतराज जता चुके हैं.

Advertisement

स्पेन ने अमेरिका पर लगाई है पाबंदी

इसके अलावा स्पेन सरकार ने अमेरिका को मिडिल-ईस्ट में जंग के लिए अपने संयुक्त एयरबेसों का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह बैन लगा दिया. इस तनाव के बीच खेल के मैदान में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. 

यह भी पढ़ें: 'डिफेंस एक्सपोर्ट में 30 गुना बढ़ोतरी...', वडोदरा में स्पेनिश नेता पेड्रो सांचेज के साथ PM मोदी ने किया एयरबस प्लांट का उद्घाटन

कब और कहां खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2026?

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 जुलाई, 2026 को खेला जाएगा. फाइनल मैच अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इसमें यूरोपीय चैंपियन स्पेन और दक्षिण अमेरिकी डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement