scorecardresearch
 

इन 15 बातों से जानिए इमरान खान की शरीक-ए-हयात रेहम खान को

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने बीबीसी एंकर रेहम खान से शादी कर ली है. जानिए रेहम खान के बारे में 10 बातें साथ ही देखें वह लीक वीडियो, जिसे लेकर पाकिस्तान में बवाल मचा था.

Advertisement
X
रेहम खान
रेहम खान

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने बीबीसी एंकर से शादी कर ली है. जानिए रेहम खान के बारे में 10 बातें साथ ही देखें वह लीक वीडियो, जिसे लेकर पाकिस्तान में बवाल मचा था.

1. 41 साल की रेहम खान ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट हैं.
2. उनका जन्म लीबिया में हुआ था.
3. उनके पहले पति से तीन बच्चे भी हैं.
4. रेहम ने सोशियोलॉजी में पढ़ाई की और उसके बाद जर्नलिज्म में आने का मन बनाया. उन्होंने जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान ही अपनी पहली जॉब की. वह अपनी क्लास के बाद लीगल टीवी के लिए दो घंटे टीवी प्रजेंटेटर का जॉब करती थीं.
5. इसके बाद रेहम ने रेडियो में काम किया और फिर बीबीसी चैनल में वेदर गर्ल के तौर पर काम किया.
6. 2006 में रेहम लीगल टीवी से जुड़ गईं. 2007 में सनशाइन  रेडियो हेयरफोर्ड और वॉरचेस्टर में नौकरी शुरु की. बाद में उन्होंने साउथ टुडे शो में प्रजेंटेटर का भी काम किया.
7. 2008 में रेहम ने फिर से बीबीसी में ब्रॉडकास्ट जनर्लिस्ट के तौर पर काम शुरु किया.
8. बीबीसी में 5 साल तक पत्रकार रहने के बाद रेहम ने 2013 में पाकिस्तानी चैनल 'न्यूज वन' का रुख किया.
9. मौजूदा तारीख में वह पाक न्यूज चैनल आज टीवी से जुड़ी हैं.
10. साल 2013 में ही हुए चुनावों में रेहम ने पाकिस्तान की पत्रकारिता में अपनी जगह मजबूत की.
11. रेहम की पहली शादी मनोवैज्ञानिक एजाज रेहमान से हुई थी. उनके तीन बच्चे साहिर, रिधा और इनाया रेहमान है.
12. रेहम को चॉकलेट खाना बेहद पसंद है.
13. रेहम खान को नाचने और गाने का भी शौक है.
14. रेहम खान को घूमना-फिरना भी बहुत पसंद है.
15. रेहम इमरान के सामने छोटे पर्दे पर नजर आ चुकी हैं. उन्होंने एक बार इमरान का टीवी इंटरव्यू लिया था.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement