scorecardresearch
 

एपस्टीन के नेटवर्क में कौन थी भारत की वो लड़की? नए खुलासों से उठा राज तो सन्न रह गए लोग!

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए एपस्टीन फाइलों ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. इसमें एक भारतीय लड़की के भी पीड़ित होने का मामला सामने आया है. 6 साल पहले लिखे गए ई मेल से पता चलता है कि यौन अपराधी एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी शिकार बनाया था, अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी इसे मुआवजा दिलाने के लिए इस लड़की को खोज रहे थे.

Advertisement
X
एपस्टीन के यौन अपराध की दुनिया में भारतीय लड़की. (Photo:ITG)
एपस्टीन के यौन अपराध की दुनिया में भारतीय लड़की. (Photo:ITG)

एपस्टीन फाइल के खुलासे अमेरिका से लेकर भारत तक हड़कंप मचा रहे हैं. अमेरिकी बिजनेसमैन और अपराधी जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स में पहली बार एक भारतीय  लड़की को पीड़ित बताया गया है. यानी जेफ्री एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी अपना शिकार बनाया था. ये जानकारी अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए नई फाइलों से सामने आई है. इन फाइलों में एक ईमेल है. जिसमें अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के बीच का संवाद है. इसमें एक भारतीय लड़की को तलाशने और उसे न्याय और मुआवज़ा देने की बात कही जा रही है. 

भारतीय लड़की को लेकर ये खुलासा ईमेल के फॉर्मेट में है. इसे 13 जनवरी 2020 का है.  इस ई मेल में पीड़ितों का केस लड़ रहीं लॉ फर्म EDWARDS POTTINGER LLC की वकील ब्रिटनी हेन्डरसन अमेरिकी अधिकारियो को एक ईमेल करती हैं. इस ई मेल में वो कहती हैं कि कुछ पीड़ित लड़कियां थेरेपी लेना चाहती हैं. उन्होंने फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क की कुछ पीड़ितों के नाम भी अमेरिकी अधिकारियों को दिए.


इसी ईमेल में वो एक पीड़ित भारतीय लड़की के बारे में लिखती हैं कि वो अभी भारत में ही हैं. तो क्या अमेरिकी प्रशासन किसी तरह से उसकी मदद कर सकते हैं? वो ये भी पूछती हैं कि क्या उसे भी थेरेपी के 6 फ्री सेशन मिल सकते हैं? वो जानना चाहती है क्या ये सेवाएं उसे भारत में उपलब्ध हो सकती हैं?

Advertisement

ईमेल में लिखा गया है-

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी एपस्टीन फाइल्स.

ब्रिटनी हेंडरसन के इस ईमेल के जवाब में अमेरिकी अधिकारी जेफ्री एपस्टीन का शिकार बनी पीड़ित लड़कियों को मुआवज़ा देने और उनके मेंटल हेल्थ ठीक करने के लिए थेरेपिस्ट की व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं. 

अधिकारियों की तरफ से आए जवाब में पीड़ित लड़कियों को मुआवजा देने की बात कही गई है. 

अमेरिका में ये व्यवस्था न्यूयॉर्क की ऑफिस ऑफ विक्टिम सर्विस के तहत दी जाती है. इसके अलावा वहां पर इमरजेंसी विक्टिम सहायता कोष भी है. जहां से पीड़ितों को उनके सेहत से जुड़ी मदद की जाती है. 

इस कोशिश के तहत अमेरिकी अधिकारी भारतीय पीड़ित लड़की की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. 

ब्रिटनी हेंडरसन के ईमेल के जवाब में अमेरिकी अधिकारी ने लिखा है-

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी एपस्टीन फाइल्स.

कौन है भारत की ये लड़की?

हालांकि एपस्टीन के चंगुल में फंसने वाली ये लड़की कौन है इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. क्योंकि ईमेल में लड़की की निजता का ख्याल करते हुए उसका नाम छिपा लिया गया है. अपराध के मामलों में ऐसा हर बार विक्टिम के साथ होता है. ताकि उनकी पहचान सुरक्षित रहे. लेकिन इसे लेकर एक्स पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. 

Advertisement
Source: US Department of justice.

एपस्टीन की यौन अपराध की स्याह दुनिया

एपस्टीन फाइल्स अमेरिकी फाइनेंसर, ऊंची रसूख वाला और बाल यौन अपराधों का दोषी जेफ़री एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेजों, ईमेल, फ्लाइट लॉग्स, तस्वीरों और वीडियोज़ का संग्रह हैं. 

ये फाइल्स उनके यौन शोषण, मानव तस्करी और शक्तिशाली लोगों के साथ संबंधों की जांच से संबंधित हैं. 2025 में अमेरिकी कांग्रेस ने Epstein Files Transparency Act पास किया. इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किया. इसके तहत अमेरिकी न्याय विभाग ने दिसंबर 2025 में कुछ फाइलें जारी कीं, लेकिन इन्हें संशोधित कर दिया गया था. 

जनवरी 2026 में सबसे बड़ी रिलीज़ हुई. इसमें 3 मिलियन से ज्यादा पेज, 2,000 वीडियो और 1.8 लाख इमेज़ है. कुल मिलाकर 3.5 मिलियन पेज सार्वजनिक हुए. हालांकि अमेरिकी न्याय विभाग काफी सावधानी से इन फाइलों को जारी कर रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement