scorecardresearch
 

सतर्क रहें, नेपाल और इंडोनेशिया फिर आए भूकंप के झटके

नेपाल में 9 बजकर 9 मिनट पर फिर से भूकंप के झटके आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. इसके 11 मिनट बाद ही 9 बज कर 20 मिनट पर फिर से एक और झटका आया.

Advertisement
X
File Photo: नेपाल में भूकंप
File Photo: नेपाल में भूकंप

नेपाल में 9 बजकर 9 मिनट पर फिर से रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. इसके 11 मिनट बाद ही 9 बज कर 20 मिनट पर फिर से एक और झटका आया. इसकी तीव्रता 3.5 थी. दोनों का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के बेंगकुलु प्रांत में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी थी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मेटियोरोलोजी एंड जियोफीजिक्स एजेंसी के प्रभारी अधिकारी अली इमरान ने बताया कि भूकंप जकार्ता में स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के 3.26 बजे आया.

भूकंप का केंद्र बेंगकुलु उतारा से 50 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में की गहराई में था. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने बताया, 'बेंगकुलु उतारा जिले में दो से तीन सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।' सुतोपो ने बताया कि अधिकारी भूकंप के प्रभाव का मूल्यांकन कर रहे हैं.

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement