scorecardresearch
 

'ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है', ट्रंप की बड़ी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को बहुत कम समय में खत्म कर सकती है.

Advertisement
X
ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है (Photo: AP)
ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है (Photo: AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग अच्छी चल रही है और अमेरिकी सेना चाहे तो पूरे देश को 'एक ही रात में खत्म' कर सकती है.

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, 'पूरे देश को एक रात में खत्म किया जा सकता है और वो रात शायद कल रात भी हो सकती है.'

ट्रंप ने इस दौरान ईरान में क्रैश हुए अपने फाइटर जेट F-15 के पायलट को बचाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को ऐतिहासिक करार दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया था कि अपने जवानों को सुरक्षित वापस लाने के लिए 'जो भी जरूरी हो' वो किया जाए.

अमेरिकी रेस्क्यू मिशन में कितने विमान शामिल थे?

ट्रंप के मुताबिक, इस हाई-रिस्क मिशन में 21 अमेरिकी सैन्य विमान तैनात किए गए थे और ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑपरेशन बेहद खतरनाक हालात में अंजाम दिया गया, जिसमें दुश्मन के इलाके के अंदर जाकर दो अमेरिकी एयरमैन को सुरक्षित निकाला गया. इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशनों में से एक माना जा रहा है.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, ईरान में दूसरे रेस्क्यू मिशन में 4 बॉम्बर विमान, 64 फाइटर जेट, 48 रीफ्यूलिंग टैंकर और 13 रेस्क्यू एयरक्राफ्ट शामिल थे.

ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध पर जानकारी देते हुए ट्रंप ने आगे कहा, 'पिछले 37 दिनों में अमेरिका की सशस्त्र सेनाओं ने ईरान के ऊपर 10,000 से अधिक कॉम्बैट उड़ानें भरी हैं. यह अभूतपूर्व है.'

उन्होंने आगे कहा कि पिछले हफ्ते ईरान में मार गिराया गया अमेरिकी F-15 इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दुश्मन की ओर से गिराया गया पहला मानव-संचालित विमान था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement