scorecardresearch
 

चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, 2 घंटे में 8 बार हिली धरती

चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में बुधवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप का केंद्र गाओशियान काउंटी में था और इसकी गहराई जमीन से करीब 8 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:12 बजे आया. इसके बाद चीन के भूकंप प्रशासन ने तुरंत लेवल-3 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू कर दिया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए.

Advertisement
X
चीन में सुबह 4 से 6 बजे के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए. (प्रतिकात्मक तस्वीर)
चीन में सुबह 4 से 6 बजे के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में बुधवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप का केंद्र गाओशियान काउंटी में था और इसकी गहराई जमीन से करीब 8 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. बताया जा रहा है कि यहां बुधवार को यहां दो घंटे में ही आठ झटके महसूस किए गए हैं.

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक, भूकंप सुबह 6:12 बजे आया. इसके बाद चीन के भूकंप प्रशासन ने तुरंत लेवल-3 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू कर दिया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए.

यह भी पढ़ें: चीन के गांसू में भयंकर तबाही, भूस्खलन से करीब 21 मजदूरों की मौत, 33 लोग फंसे

भूकंप विशेषज्ञों के मुताबिक, बुधवार सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच गाओशियान इलाके में कुल आठ बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इनमें सबसे तेज झटका 5.0 तीव्रता का था.

चीन में आए भूकंप में दो लोग घायल

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. एक घायल का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया, जबकि दूसरे को गाओशियान काउंटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement

भूकंप के बाद सिचुआन भूकंप एजेंसी ने विशेषज्ञों की एक टीम प्रभावित इलाके में भेजी है, जो स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हालात का जायजा ले रही है और राहत कार्यों में मदद कर रही है. चीन भूकंप प्रशासन के प्रमुख वांग कुन ने अधिकारियों को लगातार भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी, जोखिम का आकलन और समय-समय पर स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: चीन में विनाशकारी बवंडर ने मचाई तबाही, 11 लोगों की मौत, हजारों घर तबाह

सिचुआन की राजधानी चेंगदू तक भूकंप के झटके

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके सिचुआन की राजधानी चेंगदू तक महसूस किए गए. अचानक आए झटकों से लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए.

प्रशासन फिलहाल पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है और आफ्टरशॉक की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी लगातार जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement