दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. गुरुवार देर रात आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है. इसके बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, चिली में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है. इसका केंद्र चिली की राजधानी सैंटियागो से दक्षिण-पश्चिम में 328 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. चिली में ये भूकंप 30 मार्च को 23:03:12 बजे आया था. इसका केंद्र जमीन के अंदर 13 किमी गहराई में था. इससे पहले बीते 23 मार्च को भी चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी.
Earthquake of Magnitude:6.2, Occurred on 30-03-2023, 23:03:12 IST, Lat: -35.66 & Long: -73.05, Depth: 10 Km ,Location: Off Coast of Central, Chile for more information Download the BhooKamp App
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake)
अफगानिस्तान में भूकंप के झटके
चिली के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. काबुल के पास आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई. इसका केंद्र काबुल से उत्तर-पूर्व में 189 किमी दूर और जमीन के अंदर गहराई में 152 किमी में था. इससे पहले बीते बुधवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी. इसका केंद्र काबुल से 85 किमी दूर पूर्व में था.

अर्जेंटीना में 23 मार्च को भूकंप
इससे पहले बीते 23 मार्च को अर्जेंटीना के सैन एंटोनियों में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 6.5 मापी गई थी. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि भूकंप की गहराई 200 किलोमीटर (124.27 मील) थी. भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.