फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका में अब कभी पैगंबर मुहम्मद का कार्टून नहीं छपेगा! कार्टून पर विवाद और जनवरी में आतंकियों के नरसंहार के बाद मैगजीन के लिए पैगंबर का कार्टून तैयार करने वाले कार्टूनिस्ट लुज ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है.
एक इंटरव्यू के दौरान लुज से कहा, 'मैं अब कभी का कार्टून नहीं बनाउंगा. इसमें अब मेरी कोई रुचि नहीं है. मैं अपनी पूरी जिंदगी इसमें खर्च नहीं कर सकता.'
गौरतलब है कि पैगंबर पर के कारण विवादों में रहने वाली व्यंग्य पत्रिका के पेरिस दफ्तर पर जिहाद का नाम लेकर जनवरी 2015 में आतंकी हमला किया गया था. इस नरसंहार में पत्रिका के संपादक समेत 12 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद अगले ही हफ्ते पत्रिका के कवर के लिए लुज ने पैगंबर मुम्महद का कार्टून बनाया था. कार्टून पर लिखा था Je Suis Charlie. यानी सब माफ है.
'यह आतंकियों की जीत नहीं है'
इंटरव्यू के दौरान लुज ने कहा कि उनकी इस इच्छा को की जीत नहीं समझा जाना चाहिए. वह कहते हैं, 'वह जरूर जीतते अगर पूरा फ्रांस उनसे अभी भी डरता.'