न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की गुमनाम सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को बम में विस्फोटक होने की गुमनाम सूचना मिली थी. फिलहाल विमान की तलाशी ली जा रही है.
सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. और विमान की तलाशी ली जा रही है.
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल आ रहे विमान में ओमानी पायलट ने अपने ही को-पायलट पर हमला कर दिया था. 30 सितंबर को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में यह घटना हुई थी.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने किया था हमला
विमान में मौजूद ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर कॉकपिट में हमला कर दिया था. ओमानी पायलट ने को पायलट पर इमरजेंसी कुल्हाड़ी से वार किया था और विमान पर नियंत्रण करने की कोशिश की थी. इस दौरान विमान तेजी से नीचे गिरने लगा था. लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था जिसे कारण यात्रियों और विमान के क्रू ने अंदर आकर हमलावरों को काबू में किया.
यह भी पढ़ें: '9/11 हमले से प्रेरित था ओमानी को-पायलट, इजरायल में क्रैश कराना चाहता था प्लेन', UAE ने बताई पूरी साजिश
विमान में मौजूद ऑफ ड्यूटी पायलट ने फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया था. मामले की जांच अब भी की जा रही है. इस घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में प्रशंसा हुई.