scorecardresearch
 

महाजंग के बीच कहां हैं नेतन्याहू? अटकलों पर आ गया इजरायल सरकार का बयान

मिडिल ईस्ट में जारी महाजंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें तेज हो गईं हैं. हालांकि, इजरायल सरकार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर वायरल उन खबरों को सख्ती से नकारा है, जिनमें कहा जा रहा था कि बढ़ते संघर्ष के बीच उनकी हत्या कर दी गई है.

Advertisement
X
इजरायल ने बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को खारिज कर दिया है. (Photo: Reuters)
इजरायल ने बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को खारिज कर दिया है. (Photo: Reuters)

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को इजरायल ने सख्ती से खारिज कर दिया है. इजरायल सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनके प्रधानमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं. दरअसल, हाल ही में उनका एक कथित AI-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद यह दावा फैलने लगा कि इजरायल के प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई है.

अब इजरायल ने बेंजामिन नेतन्याहू के सोशल मीडिया पर वायरल उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि बढ़ते संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई है. इजरायल ने नेतनयाहू के मारे जाने कि खबरों को फेक न्यूज बताया है. 

नेतनयाहू की हत्या की अफवाहों को उस समय और ज्यादा हवा मिली जब बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे थे.

यह भी पढ़ें: इजरायली बमबारी से कांपा लेबनान, पेड़-पौधे-मकान सब तबाह... देखें Ground Report

वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इस दौरान जब नेतनयाहू ने थोड़ी देर के लिए अपना एक हाथ उठाया, तो उसमें 6 उंगलियां दिखाई दे रही थीं.

Advertisement

इसी आधार पर कुछ लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वीडियो AI-जनरेटेड हो सकता है. इसके बाद उनकी मौत से जुड़ी अफवाहें फैलने लगीं.

कहां है नेतनयाहू?

इजराल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू की हत्या की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब अमेरिकी कंजरवेटिव कमेंटेटर Candace Owens ने X पर इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, “बिबी कहां हैं?” यहां  बेंजामिन नेतन्याहू  को उनके निकनेम ‘बिबी’ से संबोधित किया.

Candace  ने आगे कहा, “उनका कार्यालय उनकी नकली AI वीडियो क्यों जारी कर रहा है और फिर डिलीट क्यों कर रहा है? और व्हाइट हाउस में इतनी घबराहट क्यों है?”

Candace Owens की इस पोस्ट के बाद बेंजामिन नेतन्याहू की मौत से जुड़ी अफवाहें और काफी तेजी से फैलने लगीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement