scorecardresearch
 

बांग्लादेश इमारत हादसा: मृतकों की तादाद पहुंची 328

बांग्लादेश राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में एक इमारत गिरने से हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 328 हो गई है.

Advertisement
X

बांग्लादेश राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में एक इमारत गिरने से हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 328 हो गई है. एक बांग्लादेशी समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक बचाव दल ने शनिवार की सुबह मलबे से 14 घायलों को बचाया गया, जबकि 13 शव बाहर निकाले गए.

इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 328 हो गई है. पिछले बुधवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आठ मंजिला इमारत 'राणा प्लाजा' के ढहने की घटना के बाद से अब तक बहुत से बचाव दल इमारत के मलबे में दबे लोगों को ढूंढकर बाहर निकालने में लगे हुए हैं.

इमारत में स्थित पांच कपड़ा मिलों में से दो मिलों के मालिकों को शनिवार की सुबह हिरासत में लिया गया है. एक समाचार एजेंसी को खुफिया पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, 'हमने न्यू वीव बॉटम्स के मालिक मेहबबुर रहमान तापस और न्यू वीव स्टाइल के मालिक बजलल समद अदनान को आत्मसमर्पण करने को कहा था.' अधिकारी ने बताया कि पुलिस बाकी तीन कपड़ा मिलों के मालिकों की तलाश कर रही है.

एजेंसी ने बताया कि इमारत का मलिक सोहेल राणा मलबे से निकाले जाने के तुरंत बाद कहीं जा छिपा है. दुर्घटना में मरने वाले ज्यादातर लोग इमारत में स्थित कपड़ा मिलों में काम करने वाले मजदूर थे. दुर्घटनाग्रस्त आठ मंजिला इमारत का निर्माण बांग्लादेश की सत्तारूढ़ 'बांग्लादेश आवामी लीग पार्टी' के एक नेता ने सम्बंधित अधिकारियों की बिना अनुमति कराया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement