scorecardresearch
 

बैंकॉक विस्फोट के मुख्य संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी में दर्ज

बैंकॉक के ब्रह्मा मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है. माना जा रहा है कि विस्फोट में इस व्यक्ति का हाथ हो सकता है.

Advertisement
X
बैंकॉक ब्लास्ट
बैंकॉक ब्लास्ट

बैंकॉक के ब्रह्मा मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है. माना जा रहा है कि विस्फोट में इस व्यक्ति का हाथ हो सकता है.

द बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, थाईलैंड के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख सोम्योत पुमपुनमुआंग ने मंगलवार को बताया कि यह एरावन धर्म स्थल में विस्फोट से पहले का है. इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पीले रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहा है.

संदिग्ध में एक बेंच पर बैठा नजर आ रहा है. उसकी पीठ पर एक बैग है. उसे बैग को बेंच के नीचे रखते और फिर वहां से जाते देखा जा सकता है. उसके बाद उसे सोई महात्लेक लुआंग मार्ग पर एक टैक्सी में बैठते देखा जा सकता है. लेकिन, पुलिस प्रमुख ने यह नहीं बताया कि इस संदिग्ध का संबंध किस राष्ट्र से है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास के बीते दो हफ्ते के सभी खंगाले जा रहे हैं.

-इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement