scorecardresearch
 

रहमान सरकार में भी नहीं थमा हिंदुओं पर जुल्म! कीर्तन में गई लड़की से गैंगरेप

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से जुड़ी घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है. अब भोला जिला के तजुमुद्दीन इलाके में कीर्तन में गई एक 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
भोला जिले में 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. (File Photo: ITG)
भोला जिले में 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. (File Photo: ITG)

बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद भी अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला भोला जिले के तजुमुद्दीन इलाके का है. यहां कीर्तन में शामिल होने गई एक 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. 

महिला को गंभीर हालत में रक्तस्राव (bleeding) की स्थिति में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से महिला गहरे सदमे में है. हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वोटिंग से एक दिन पहले हुई थी हत्या

इससे पहले 11 फरवरी को मौलवीबाजार जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन साहूकार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. वह चंपा क्षेत्र के चाय बागान में काम करते था. उनके शरीर पर गहरे चोट के निशान थे और हाथ-पैर बंधे हुए पाए गए. 

पुलिस के मुताबिक शव मिलने के समय घावों से खून निकल रहा था. यह घटना बांग्लादेश में मतदान से ठीक एक दिन पहले सामने आई थी. बांग्लादेश में अब तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार है.

Advertisement

दुकान के भीतर मिला हिंदू व्यापारी

कुछ दिन पहले मयमनसिंह जिले में 62 वर्षीय हिंदू कारोबारी सुषेन चंद्र सरकार की भी हत्या कर दी गई थी. वह चावल व्यापारी थे और अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें दुकान के अंदर छोड़ दिया था. 

हमलावर नकदी भी लूटकर फरार हो गए थे. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इन घटनाओं के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर फिर बहस तेज हो गई है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement