scorecardresearch
 

अमेरिका में बजट बिल पारित ना होने पर सरकारी शटडाउन

संघीय सरकार की फंडिंग वाले नए बिल की अवधि (पूर्वी समय के अनुसार) गुरुवार की आधी रात को खत्म हो गई थी. अमेरिकी सरकार को उम्मीद थी कि नए बिल को आधी रात में फेडरल फंडिंग खत्म होने से पहले ही पास करा लिया जाएगा.

Advertisement
X
व्हाइट हाउस, फाइल
व्हाइट हाउस, फाइल

अमेरिका की सरकार ने पिछले तीन हफ्तों में शुक्रवार को दूसरी बार कामकाज का शटडाउन किया है. बता दें कि संघीय सरकार की फंडिंग वाले नए बिल की अवधि (पूर्वी समय के अनुसार) गुरुवार की आधी रात को खत्म हो गई थी. अमेरिकी सरकार को उम्मीद थी कि नए बिल को आधी रात में फेडरल फंडिंग खत्म होने से पहले ही पास करा लिया जाएगा. बता दें कि केंटकी रिपब्लिकन विधायक रैंड पॉल ने कांग्रेस के सीनेट की बजट समझौते पर वोट को समाप्त कर दिया था. जिसके बाद यह शटडाउन जारी हुआ. 

बता दें कि शटडाउन के कुछ ही घंटों तक चलने की संभावना थी, जिसमें सीनेट और सदन को 600 पेज, (हाफ ट्रिलियन डॉलर के फंडिंग) का बिल पास करने के लिए समय दिया गया था.

विधयेक पास होने में थी कुछ बाधाएं

कांग्रेस में मध्यरात्रि से पहले बजट संबंधित विधेयक पारित नहीं होने की संभावनाएं पहले से ही थी. गौरतलब है कि संसद में जारी गतिरोध के कारण सरकारी बजट संबंधित विधयेक पारित होने में कुछ बाधाएं थी.

Advertisement

पहले से ही थी शटडाउन की आशंका

ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के एक अधिकारी ने बताया था कि व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट विनियोग विधेयक के पारित ना होने की आशंका के लिए तैयार हो रहा है.

विधेयक को ट्रंप के पास भेजने की अपील

ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के एक अधिकारी ने सांसदों से विनियोग विधेयक को ‘बिना किसी देरी’ के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजने की अपील की थी.

पहले भी हुआ था शटडाउन

बता दें कि जनवरी के अंत में भी अमेरिका की सरकार ने शटडाउन किया था. जो तीन दिन तक चला था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement