वाशिंगटन ने आज इराकी बलों पर इस्लामिक स्टेट संगठन से लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं होने का आरोप लगाया है. आतंकवादी संगठन आईएस ने एक हफ्ते पहले रमादी पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की है.
पिछले कुछ महीनों में पिछड़ गये थे लेकिन रमादी और प्राचीन सीरियाई शहर पलमायरा पर आईएस के कब्जे से हालात बदल गए. इराक के सबसे बड़े प्रांत के चले जाने से न केवल बगदाद की बल्कि आईएस से निपटने की अमेरिका की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं. पेंटागन के प्रमुख एश्टन कार्टर ने कहा कि रमादी को खोने से बचा जा सकता था जो पिछले करीब एक साल में बगदाद की सबसे बुरी सैन्य परायज है.
-इनपुट AFP