scorecardresearch
 

ईरान के केशम द्वीप पर US ने बरसाईं मिसाइलें, मिडटर्म चुनाव के बीच टूटा 'सीजफायर'

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है, जो पिछले हफ्तों के गुप्त हमलों के बाद एक महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका पर ईरान के खिलाफ हमले को लेकर दबाव बढ़ाया था.

Advertisement
X
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया है. (Photo- Reuters)
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया है. (Photo- Reuters)

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ईरान पर गुप्त रूप से छोटे स्तर के हमले कर रहा था. अब अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका में मध्यावधि चुनाव खत्म होने के बाद ट्रंप पर ईरान के खिलाफ एक और बड़ा हमला करने का दबाव बना रहे थे. दरअसल, मध्यावधि चुनाव के बीच ट्रंप ने संकेत दिया था कि उन्होंने ईरान पर फिर से हमला करने का ऑप्शन खुला रखा है. 

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इन हमलों को छोटे पैमाने पर रखा और जानबूझकर गुप्त रखा था, जिससे अमेरिका द्वारा सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने को लेकर कोई संकेत न जाए. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित केशम द्वीप पर कई धमाके हुए. 

ट्रंप ने किया था युद्ध टलने का दावा

ईरान पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ही कहा था कि ईरान के साथ बड़ा युद्ध टल सकता है. उन्होंने दावा किया था कि इसी उम्मीद के चलते तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान के साथ बातचीत से निकलेगा रास्ता? वेंस बोले- समझौते की अच्छी उम्मीद

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि तेल की कीमतें प्रति बैरल करीब 10 डॉलर गिर गई हैं. उन्होंने इसे रिकॉर्ड गिरावट बताया था. ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईरान जल्द से जल्द अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है. 

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जताई थी समझौते की उम्मीद

हमले से कुछ घंटों पहले ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर उम्मीद जताई थी. जेडी वेंस ने पिछले हफ्ते ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई को एक पत्र भेजा था. जब उनसे पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस यही कहा कि ईरान के साथ कई अच्छी बातचीत हुई है. उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे पहले ही इस मुद्दे पर उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात हुई थी. वेंस ने समझौते की उम्मीद जताई थी.

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को देखते हुए ट्रंप ईरान पर हमला करने से परहेज कर रहे थे. हालांकि, इजरायल हमले को लेकर अमेरिका पर दबाव बना रहा था. वहीं, अमेरिका और ईरान की जंग से वैश्विक बाजारों पर भी असर पड़ा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement