scorecardresearch
 

Feng Shui Tips: सोई किस्मत चमकानी है तो घर की इस दिशा में रख दें फेंगशुई के सिक्के, खिंची चली आएगी धन-दौलत!

Feng Shui Tips: फेंग शुई में चीनी सिक्कों को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इन्हें सही जगह पर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है. जानिए इन सिक्कों का क्या महत्व है, इन्हें घर और ऑफिस में कहां रखना चाहिए.

Advertisement
X
धन-संपत्ति के लिए घर में जरूर रखें ये चीनी सिक्के! (Photo: ITG)
धन-संपत्ति के लिए घर में जरूर रखें ये चीनी सिक्के! (Photo: ITG)

Feng Shui Tips: फेंग शुई चीन की एक पुरानी परंपरा है, जिसमें घर और आसपास की चीजों को सही तरीके से रखने के बारे में बताया गया है. माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और सुख-समृद्धि आती है. फेंग शुई में कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हें धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इन्हीं में चीनी फेंग शुई सिक्के भी शामिल हैं. ये सिक्के आकार में गोल होते हैं और इनके बीच में चौकोर छेद बना होता है. आमतौर पर इन्हें लाल धागे में बांधकर रखा जाता है. फेंग शुई के अनुसार, इन सिक्कों को सही जगह पर रखने से घर में धन, तरक्की और खुशहाली आती है. आइए जानते हैं इन सिक्कों का क्या महत्व है और इन्हें घर या ऑफिस में कहां रखना शुभ माना जाता है.

क्या होते हैं चीनी फेंग शुई सिक्के?

चीनी फेंग शुई सिक्के प्राचीन चीन की मुद्रा से जुड़े प्रतीक हैं. इन्हें धन, सौभाग्य और समृद्धि का संकेत माना जाता है. इन सिक्कों के साथ लाल धागा भी बांधा जाता है. फेंग शुई में लाल रंग को शुभ माना गया है. इसे सुरक्षा, ऊर्जा और जीवन शक्ति से जोड़कर देखा जाता है. पुराने समय में चीन के अलग-अलग राजवंशों के दौरान कई तरह के सिक्के बनाए गए थे. इनमें हान, तांग, सोंग और कांग्शी राजवंश के सिक्के प्रमुख माने जाते हैं.

घर में कहां रखें फेंग शुई सिक्के?

मुख्य दरवाजे पर: फेंग शुई के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा आने का खास स्थान होता है. इसलिए यहां लाल धागे में बंधे चीनी सिक्के लटका सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है. बाजार में इन सिक्कों से बने विंड चाइम भी आसानी से मिल जाते हैं.

Advertisement

बिस्तर के नीचे: कुछ लोग बिस्तर के नीचे फेंग शुई सिक्के रखते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन और सौभाग्य आता है. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

घर के दक्षिण-पूर्व कोने में: फेंग शुई में दक्षिण-पूर्व दिशा को धन से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इस कोने में फेंग शुई सिक्के रखना अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, घर के मुख्य दरवाजे से अंदर आने पर बाईं ओर का आखिरी कोना भी धन और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है.

ऑफिस और करियर में कैसे करें इस्तेमाल?

फेंग शुई के अनुसार, जहां आप काम करते हैं, वह जगह आपके करियर से जुड़ी होती है. इसलिए ऑफिस की टेबल पर लाल या पीले धागे में बंधे सिक्के रख सकते हैं. इन्हें तिजोरी, कैश बॉक्स या जरूरी कागजों के पास भी रखा जा सकता है. मान्यता है कि ऐसा करने से काम में नए मौके मिलते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

कितने सिक्के रखना शुभ माना जाता है?

तीन सिक्के: फेंग शुई में तीन सिक्कों को धन और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. इन्हें लाल धागे में बांधकर पर्स या ऑफिस की टेबल पर रख सकते हैं.

छह सिक्के: छह सिक्कों को सौभाग्य और मदद मिलने का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इन्हें घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से नए मौके मिलते हैं और काम में दूसरों का सहयोग मिलता है.

Advertisement

फेंग शुई सिक्के खरीदते समय रखें ध्यान

फेंग शुई के सिक्के खरीदते समय उनकी बनावट और धातु का ध्यान रखें. ये सिक्के आमतौर पर तांबे, पीतल या कांसे के बने होते हैं. इनके बीच में चौकोर छेद होता है. पुराने सिक्के काफी महंगे मिल सकते हैं, ऐसे में आप अच्छी क्वालिटी वाले नए सिक्के भी खरीद सकते हैं. मान्यता है कि पुराने सिक्कों को इस्तेमाल करने से पहले नमक मिले पानी से साफ कर लेना चाहिए. माना जाता है कि इससे सिक्कों पर पहले से मौजूद ऊर्जा का असर खत्म हो जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement