scorecardresearch
 

नाइजीरियाः सड़क हादसे में 29 मरे

नाइजीरिया में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना योब राज्य के पोटिस्कम-कानो सड़क पर हुई.

Advertisement
X
नाइजीरिया में बस हादसा
नाइजीरिया में बस हादसा

नाइजीरिया में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना योब राज्य के पोटिस्कम-कानो सड़क पर हुई.

नाइजीरिया के फेडरल रोड सेफ्टी कमिशन (एफआरएससी) के एक अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना योब राज्य के पोटिस्कम-कानो सड़क पर उस वक्त हुई जब विपरीत दिशा से आ रही दो बस आपस में टकरा गईं.

अधिकारी ने बताया कि इस भिड़ंत के बाद दोनो बसों में आग लग गई जिसमें 29 यात्री मारे गए जबकि नौ अनजान लोग इसमें झुलस गए. यह दुर्घटना लापरवाही से वाहन चलाने और तेज रफ्तार की वजह से हुई.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement