scorecardresearch
 

'सैंडी' तूफान ने रोका ओबामा, रोमनी का अभियान

तूफान सैंडी के अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुंचने की आशंका ने राष्ट्रपति बराक ओबामा और रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी को अपने चुनाव अभियान की योजना बदलने पर बाध्य कर दिया है जबकि मतदान छह नवम्बर को है.

Advertisement
X
बराक ओबामा, मिट रोमनी
बराक ओबामा, मिट रोमनी

के अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुंचने की आशंका ने राष्ट्रपति बराक ओबामा और रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी को अपने चुनाव अभियान की योजना बदलने पर बाध्य कर दिया है जबकि मतदान छह नवम्बर को है.

व्हाइट हाउस के इस सबसे कड़े मुकाबले के लिए मतदान में मात्र आठ दिन शेष रह गए हैं, लेकिन ओबामा ने सोमवार को ओहायो में प्रचार करने की अपनी योजना रद्द कर दी और तूफान पर नजर रखने के लिए वापस वाशिंगटन लौट आए. ओबामा ने वर्जीनिया में सोमवार को होने वाले एक अन्य कार्यक्रम को तथा मंगलवार को कोलोराडो में प्रस्तावित एक आयोजन को भी शनिवार को रद्द कर दिया था.

रोमनी ने भी वर्जीनिया में रविवार को प्रचार करने की अपनी योजना रद्द कर दी, और इसके बदले उन्होंने पार्टी के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पॉल रायन के साथ ओहायो में आयोजनों में हिस्सा लिया. वर्जीनिया तूफान के रास्ते में है.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिकन ने सोमवार को ओहायो, आयोवा और विस्कॉन्सिन और उसके बाद मंगलवार को भी ओहायो में प्रचार की योजना बनाई है. लेकिन न्यूहैम्पशायर में मंगलवार को प्रचार की रोमनी की योजना रविवार अपराह्न् रद्द कर दी गई. यह जानकारी अभियान की तरफ से एक ई-मेल के जरिए दी गई है.

Advertisement


रविवार को दोनों पक्षों के नेताओं ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि यह तूफान व्हाइट हाउस की दौड़ को कितना प्रभावित करेगा, लेकिन यदि तूफान मतदान दिवस तक बना रहा तो मतदान केंद्रों तक उसका पहुंचना चिंता का विषय होगा. ओबामा के शीर्ष सलाहकार डेविड एक्सेलरोड ने सैंडी के सम्भावित राजनीतिक असर के बारे में सीएनएन से कहा कि मैं नहीं समझता कि इस बारे में कोई वाकई में जानता है.

एक्सेलरोड ने कहा कि जाहिर तौर पर हम मतों तक अबाध पहुंच चाहते हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि ज्यादा लोग बाहर निकलें, हम बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं, और जैसा कि आप जानते हैं इसमें यह तूफान कुछ हद तक कठिनाई पैदा कर सकता है, जो कि चिंता का एक विषय है लेकिन मुझे नहीं पता कि पूरी राजनीति किस किनारे लगेगी.


2008 में रिपब्लिकन के राष्ट्रपति उम्मीदवार रहे जॉन मैक्के न ने सीबीएस से रविवार को कहा कि तूफान से मतदाताओं की नजर में ओबामा की अहमियत बढ़ सकती है, लेकिन उन्होंने यह संदेह भी जाहिर किया कि महीनों के प्रचार बाद अब किसी मजबूत नेता की छवि मतदाताओं को प्रभावित कर देगी.

सीएनएन ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि ओबामा को तूफान के मार्ग के बारे में नियमित तौर पर जानकारी दी जा रही है, और वह अपने चुनाव अभियान व राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी में संतुलन बनाकर काम करेंगे.

Advertisement
Advertisement