scorecardresearch
 

हिंद महासागर में 7.1 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

हिंद महासागर में शनिवार सुबह 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया. हालांकि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. सुनामी की चेतावनी भी नहीं है.

Advertisement
X

हिंद महासागर में शनिवार सुबह करीब 6.24 बजे (भारतीय समयानुसार) जबरदस्त भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई. अच्छी खबर यह है कि इससे किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और न ही सुनामी का खतरा है. वरना इतनी तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ जाता है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप ऑस्ट्रेलिया के मैकडोनल्ड और हर्ड द्वीप के पूर्व-पूर्वोत्तर में करीब 1020 किलोमीटर दूर था. इसका केंद्र दक्षिणपूर्व भारतीय रिज में था जो दक्षिणी के सागर तल पर स्थित एक टेक्टिोनिक प्लेट सीमा है. ऑस्ट्रेलिया में भी जारी नहीं की गई है. भूकंप से किसी भी तरह की क्षति की आशंका कम ही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement