पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक की. इसमें पांच बड़े फैसले किए गए. मीटिंग में शुभेंदु के साथ सभी पांच कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, सुरक्षा और डबल इंजन सरकार का रोडमैप इस सरकार की प्राथमिकता होगी. इसमें सबसे बड़ी घोषणा घुसपैठ रोकने से जुड़ी है.