scorecardresearch
 

Bengal Weather: बंगाल में बिजली-गरज और बारिश के साथ होगा दूसरे चरण का मतदान! IMD ने 5 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

मतदान के दिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ने की आशंका है, क्योंकि आईएमडी ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण दक्षिण बंगाल में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे कई जिलों में जनजीवन और मतदान प्रक्रिया पर असर पड़ने की संभावना है.

Advertisement
X
गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश के बीच वोटिंग (Photo-PTI)
गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश के बीच वोटिंग (Photo-PTI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी 29 अप्रैल को दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान होना है, जिससे कई इलाकों में वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और अनुकूल हवाओं के कारण अगले एक सप्ताह तक पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी.

दक्षिण बंगाल के प्रमुख जिलों जैसे-कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्धमान, बांकुरा और पश्चिम मेदिनीपुर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है, जो 3 मई तक जारी रह सकती है.

वहीं उत्तर बंगाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में 3 मई तक भारी बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 2 मई तक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों में समुद्र में न जाएं, क्योंकि मौसम खराब रह सकता है.

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल, खासकर कोलकाता में दिन और रात दोनों समय तापमान काफी ज्यादा बना हुआ था. ऐसे में आने वाली बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement