scorecardresearch
 

1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन, जान लें योग्यता

रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहें उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख लेनी चाहिए.

Advertisement
X
रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली नौकरी.
रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली नौकरी.

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़ा अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्तूबर, 2026 से शुरू करने की जानकारी दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 बताई गई है.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

स्टेशन मास्टर भर्ती को लेकर जारी रिपोर्टों में पदों की संख्या अलग-अलग बताई गई है. कुछ रिपोर्टों में 1,250 जबकि अन्य में 1,265 पदों का जिक्र है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित RRB की आधिकारिक अधिसूचना में कुल पदों की संख्या और जोन के अनुसार रिक्तियों की जानकारी जरूर जांच लें. उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, स्टेशन मास्टर पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य है.
 
कैसे होगा चयन?

स्टेशन मास्टर पद पर चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा जैसी प्रक्रियाएं शामिल बताई गई हैं. 

कैसे करें आवेदन? 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं. 

होमपेज पर भर्ती लिंक को ओपन करें.

इसके बाद लॉगइन करनें और आवेदन फॉर्म खोलेंफॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 

Advertisement

परीक्षा का शहर चुनें और फिर फीस का भुगतान करें. 

लास्ट में सब चेक करके सबमिट कर दें.  

https://www.rrbapply.gov.in/assets/forms/CEN_08_2026_StationMaster.pdf

कितनी लगेगी फीस?

RRB स्टेशन मास्टर 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 है. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर नौकरी मिलने के बाद पे लेवल-6 के तहत सैलरी दी जाती है. इसमें 35,400 रुपये हर महीने के हिसाब से बेसिक सैलरी और 4200 ग्रेड पे मिलता है. इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी होती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement