ब्राजील में चुनाव हारने के बाद पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो अमेरिका चले गए हैं. उन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का आरोप है. राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे निर्दोष हैं तो उन्हें देश में रहकर यह साबित करना चाहिए था. अमेरिका द्वारा उनके परिवार को वीजा दिए जाने की भी चर्चा है.