scorecardresearch
 

जादवपुर विवाद में CM शुभेंदु की एंट्री, बोले- यूनिवर्सिटी में स्थापित करेंगे राष्ट्रवाद

जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवाद और देशभक्ति से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘वंदे मातरम’, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय पर्वों को लेकर सवाल उठाए और 17 सितंबर को ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाने का भी ऐलान किया.

Advertisement
X
जादवपुर में राष्ट्रवाद स्थापित करने और ‘वंदे मातरम’ को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान. (Photo- ITG)
जादवपुर में राष्ट्रवाद स्थापित करने और ‘वंदे मातरम’ को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान. (Photo- ITG)

पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्र संगठनों और ABVP के बीच विवाद के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रवाद और ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम’ गाना होगा और राष्ट्रवाद व देशभक्ति के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा.

अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों को ‘जिहादी’ और ‘राष्ट्र-विरोधी’ बताया. उन्होंने दावा किया कि जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘वंदे मातरम’ गाने, राष्ट्रीय ध्वज लगाने, 26 जनवरी और 15 अगस्त मनाने की अनुमति नहीं है.

उन्होंने कहा कि 'जादवपुर में वंदे मातरम गाने की अनुमति नहीं है. क्या आप जानते हैं कि JU में राष्ट्रीय ध्वज की अनुमति नहीं है. शिक्षा विभाग को JU में प्रवेश की अनुमति नहीं है. JU में CCTV लगाने की भी अनुमति नहीं है.”

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जादवपुर में ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का एक वर्ग और जिहादी व राष्ट्र-विरोधी लोग मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग 26 जनवरी और 15 अगस्त नहीं मनाते, ‘वंदे मातरम’ गाने की अनुमति नहीं देते और उनके लिए आवाज उठाते हैं, उनके खिलाफ जादवपुर विश्वविद्यालय के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए आई है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि कि 'जंतर-मंतर से लेकर जादवपुर तक लाल पार्टी के लोग जो मौत का गीत गा रहे हैं, उन्हें कोई फायदा नहीं होगा.' शुभेंदु अधिकारी ने यह भी ऐलान किया कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा.

पश्चिम बंगाल में वंदे मातरम 

उन्होंने फिर कहा कि अगर किसी को इस राज्य और पश्चिम बंगाल में रहना है तो उसे 'वंदे मातरम' गाना होगा और राष्ट्रवाद व देशभक्ति के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जादवपुर विश्वविद्यालय में 19 अगस्त की रात वामपंथी छात्र संगठन और ABVP के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद दोनों संगठनों ने 20 अगस्त को एक-दूसरे के खिलाफ रैली निकाली. झड़प के दौरान महान चित्रकार नंदलाल बोस द्वारा तैयार विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक प्रतीक भी क्षतिग्रस्त हो गया था. बाद में विश्वविद्यालय ने जादवपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement