scorecardresearch
 

'75 की उम्र में चुनाव न ही लड़ें तो अच्छा है, आराम करें...' ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी का तंज

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नए निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की उम्र लगभग 75 साल हो गई है और अब उन्हें आराम की जरूरत है.

Advertisement
X
शुभेंदु अधिकारी ने दो नए विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान ममता पर तंज कसा. (Photo- PTI/AP)
शुभेंदु अधिकारी ने दो नए विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान ममता पर तंज कसा. (Photo- PTI/AP)

पश्चिम बंगाल में हाल ही में दो सीटों के विधानसभा उपचुनावों खत्म हुए हैं. नंदीग्राम और रेजीनगर- दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में नए निर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की. इस दौरान शुभेंदु ने ममता बनर्जी पर हमला बोला.

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी केउम्र का हवाला देकर उनके चुनाव लड़ने की क्षमता पर सवाल उठाए हैं. सीएम ने कहा कि ममता की उम्र अब लगभग 75 साल हो गई है और ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है.

विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के मतदाताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, 'मैं नंदीग्राम की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने काफी नाराजगी के साथ मुझसे कहा था कि आप भवानीपुर छोड़ सकते थे.'

शुभेंदु ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें समझाया कि अगर मैं भवानीपुर छोड़ देता, तो जो व्यक्ति मुझसे दो बार हार चुका है, उसे शायद फिर से चुनाव लड़ने का मौका मिल जाता. इसलिए, उन्हें वो मौका न देना ही बेहतर है.'

'75 की उम्र में आराम करने का समय'

ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'इस उम्र में उनका चुनाव न लड़ना ही ठीक है. उनकी उम्र काफी हो गई है, लगभग 75 साल. इस उम्र में तो आराम करने का समय होता है. इसी वजह से मैंने नंदीग्राम सीट छोड़ी.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘सनातन को मानने वाले ही छुएंगे प्रतिमाएं', विसर्जन पर बोले बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि नंदीग्राम की जनता ने 'हासिरानी रथ' को 1,22,000 वोटों- एक ऐतिहासिक जीत से जिताकर विधानसभा भेजा है. मैं उन्हें भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं उन्हें जो सेवाएं देता था और चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें 'हासिरानी रथ' के माध्यम से पूरा करूंगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement