scorecardresearch
 

गौतम गंभीर की शादी के 15 साल पूरे, एनिवर्सरी पर पत्नी नताशा पर लुटाया प्यार, टीम इंड‍िया के हेड कोच का दिखा रोमांटिक अंदाज

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और उनकी पत्नी नताशा जैन की शादी के 15 साल पूरे हो गए हैं. बुधवार को इस खास मौके पर गंभीर ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए 'Us 15' लिखा. न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त गंभीर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में रही. इससे पहले उन्होंने भारत की जीत पर 'Stay Humble' पोस्ट लिखा था.

Advertisement
X
जीलैंड दौरे के बीच गौतम गंभीर को याद आया प्यार, शादी के 15 साल पूरे होने पर पत्नी के लिए खास पोस्ट ( Photo: Instagram/@gautamgambhir55)
जीलैंड दौरे के बीच गौतम गंभीर को याद आया प्यार, शादी के 15 साल पूरे होने पर पत्नी के लिए खास पोस्ट ( Photo: Instagram/@gautamgambhir55)

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा जैन के साथ शादी के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. बुधवार को इस खास मौके पर गंभीर ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे- 'Us 15'. इसके बाद गंभीर का यह पोस्ट चर्चा में आ गया. 

गौतम गंभीर इन दिनों भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेल रही है और शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. टी20 सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं.

गंभीर ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद भी सोशल मीडिया पर एक छोटा लेकिन खास संदेश दिया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था- 'Stay Humble' यानी विनम्र बने रहो.

Advertisement

अभिषेक और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. जैकब डफी के पहले ओवर में दोनों ने 26 रन बटोरे. दूसरे ओवर में 17 और तीसरे ओवर में 21 रन आए. भारत ने महज तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 64 रन बना लिए थे.

वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रन के लक्ष्य को 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम ने 40 गेंद बाकी रहते छह विकेट से जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement