उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ-हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया जाना चाहिए. अंसारी के मुताबिक, गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने से बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी. उन्होंने मध्य प्रदेश मॉडल को सही बताते हुए कहा कि वक्फ (संशोधन) कानून के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है.