scorecardresearch
 
Advertisement

गाजियाबाद में अवैध निर्माणों पर प्रशासन सख्त, मजार पर बुलडोजर चला किया ध्वस्त

गाजियाबाद में अवैध निर्माणों पर प्रशासन सख्त, मजार पर बुलडोजर चला किया ध्वस्त

गाजियाबाद में अवैध निर्माणों पर प्रशासन का सख्त रुख लगातार जारी है. गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र स्थित सेक्टर C-8 में रविवार को प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई एडीएम और डीसीपी ग्रामीण के निर्देशन में की गई. ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान UPSIDA के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement