scorecardresearch
 

बेटी को सहेली के यहां छोड़कर पत्नी प्रेमी से मिलने पहुंची, पति ने होटल के कमरे से दोनों का Video किया वायरल 

आगरा में एक महिला अपनी बेटी को सहेली के घर छोड़कर होटल के कमरे में प्रेमी से मिलने पहुंची, जहां पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया. इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ. पति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.

Advertisement
X
होटल में पति-पत्नी और वाे का घंटों ड्रामा चला (Photo: ITG)
होटल में पति-पत्नी और वाे का घंटों ड्रामा चला (Photo: ITG)

आगरा में एक होटल उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ जब  पति ने अपनी पत्नी को  उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया. इसके बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. पति ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की. कई घंटे तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.

यह पूरा मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना के बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा होती रही. जानकारी के मुताबिक, कमला नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक कारोबारी पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक कर रहा था. बताया जा रहा है कि पति को संदेह था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में है. इसी वजह से वह कई दिनों से उस पर नजर रख रहा था. दोपहर करीब तीन बजे महिला अपनी बेटी से किसी काम का बहाना बताकर घर से निकली. पति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया.

होटल पहुंचते ही खुला मामला

आरोप है कि महिला सीधे न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंची, जहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था. कुछ देर बाद पति भी होटल पहुंच गया. वहां उसने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया. इसके बाद पति ने विरोध जताया और मौके पर ही वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते पति, पत्नी और  प्रेमी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल में कुछ देर तक काफी हंगामा होता रहा. शोर सुनकर होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की. वीडियो में पति कहता सुनाई देता है कि यह बेटी को सहेली के यहां छोड़कर आई है. 

Advertisement

होटल में मच गया बवाल

हंगामा बढ़ने पर होटल के अन्य मेहमान भी बाहर निकल आए. होटल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची न्यू आगरा थाना पुलिस ने तीनों पक्षों को शांत कराया और पूछताछ के लिए थाने ले गई. घटना के दौरान पति द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो में होटल परिसर में हो रही कहासुनी और विवाद दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.  पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए किसी भी वीडियो या दावे पर भरोसा न करें.

थाने में चले आरोप-प्रत्यारोप

थाने पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. पुलिस ने सभी पक्षों की बात सुनी और पूरे मामले की जानकारी जुटाई. पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि महिला पहले ही अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा चुकी है. इसके बावजूद दोनों एक ही घर में रह रहे थे. पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था और अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

जानें पुलिस ने क्या कहा

न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक निशामक त्यागी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और सभी पक्षों को थाने लाकर बातचीत कराई गई. पुलिस के मुताबिक, शाम करीब छह बजे दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई. इसके बाद मामला शांत हो गया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से इस संबंध में नई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement