scorecardresearch
 

कौन है रश्मि दुबे? नेपाल में बहन श्रद्धा संग फरारी काटते तस्वीर आई सामने; इसलिए छोड़ी थी कॉरपोरेट जॉब

लखनऊ के शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि नेपाल फरार हो गई हैं. बैंक की नौकरी छोड़कर इन्फ्लुएंसर्स बनी बहन रश्मि दुबे भी उसके साथ एक तस्वीर में नजर आई है. बताया जा रहा है कि वे पुलिस को चकमा देकर बॉर्डर पार कर चुकी हैं. फिलहाल, पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
श्रद्धा की बहन रश्मि के बारे में नई जानकारी आई सामने (Photo- ITG)
श्रद्धा की बहन रश्मि के बारे में नई जानकारी आई सामने (Photo- ITG)

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट से गिरकर संदिग्ध हालात में जान गंवाने वाले युवक शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के साथ-साथ उसकी सगी बहन रश्मि दुबे की भूमिका भी सुर्खियों में आ गई है. पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद दोनों बहनें कानून की गिरफ्त से दूर नेपाल भागने में सफल रही हैं.

जांच में सामने आया है कि फरार चल रही रश्मि दुबे पहले एक साधारण निजी बैंक में नौकरी करती थी. एक सीधी-सादी कॉरपोरेट लाइफ जीने वाली रश्मि जब अपनी बहन श्रद्धा दुबे की सोशल मीडिया पर बढ़ती शोहरत, रील्स और लाखों फॉलोअर्स की चकाचौंध से रूबरू हुई, तो उसका मन भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने का कर गया. इसके बाद उसने धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव होना शुरू किया और देखते ही देखते उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 9 अक्टूबर की शाम जब शिवा की संदिग्ध हालात में नीचे गिरकर मौत हुई, तो उस दौरान और उसके तुरंत बाद रश्मि और श्रद्धा ने अपने दो करीबी दोस्तों- अमीर और आदिल से फोन पर लंबी बातचीत की थी.

आरोप है कि इसी दौरान पूरे मामले को दबाने और भागने की एक सोची-समझी रणनीति तैयार की गई. इसके बाद रश्मि अपनी बहन श्रद्धा और दोस्त आदिल के साथ पहले सीतापुर और लखीमपुर होती हुई भारत-नेपाल सीमा के रुपईडीहा पहुंची. पुलिस ने सोमवार को बॉर्डर की एक प्राइवेट पार्किंग से उनकी स्कॉर्पियो कार लावारिस हालत में बरामद की, जिसके बाद तीनों पैदल बॉर्डर पार कर नेपाल में दाखिल हो गए.

Advertisement
रश्मि, शिवा और श्रद्धा

 

नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में रश्मि अपनी बहन श्रद्धा के साथ कदम से कदम मिलाकर भागती हुई साफ नजर आई है. उनके साथ आदिल भी है. हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां दोनों बहनें हत्या के इस मामले में पुलिस को लगातार गच्चा दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनका फॉलोअर गेम भी तेजी से बढ़ रहा है. घटना के बाद श्रद्धा के फॉलोअर्स जहां 141K से बढ़कर 142K हो गए हैं, वहीं रश्मि की प्रोफाइल पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

दूसरी ओर, मृतक शिवा की बहन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि श्रद्धा रसूखदार लड़कों को फंसाकर वसूली करती है. फिलहाल, पुलिस की 17 सदस्यीय टीमें दोनों बहनों की तलाश में जुटी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement