scorecardresearch
 

कल का मौसम:UP में अगले 24 घंटे बेहद अहम,29 जुलाई को कई जिलों के लिए IMD का खास अलर्ट 

UP Weather Tomorrow: उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई को मानसून का असर और तेज होने जा रहा है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि बांदा, चित्रकूट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

Advertisement
X
यूपी के कई जिलों के लिए IMD का अलर्ट जारी हुआ है. (Photo: PTI)
यूपी के कई जिलों के लिए IMD का अलर्ट जारी हुआ है. (Photo: PTI)

मानसून यूपी में एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ ने 29 जुलाई के लिए जारी पूर्वानुमान में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और मानसूनी सिस्टम के सक्रिय बने रहने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आईएमडी के मुताबिक 29 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 30 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी और बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने 29 जुलाई के लिए ललितपुर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

इन 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार बांदा, चित्रकूट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement

42 जिलों में भी का खतरा

बारिश के साथ प्रदेश के 42 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. इनमें बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं.

प्रदेशभर में बारिश का दौर रहेगा

मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी. कई स्थानों पर बारिश का दौर पूरे दिन रुक-रुक कर जारी रह सकता है. आईएमडी ने कहा है कि लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. छोटी नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. कच्चे मकानों और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. कई स्थानों पर बिजली, पेयजल और यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. फिसलन और कम दृश्यता के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है.

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें. पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली चमकने के समय खुले मैदान में बिल्कुल न रहें. जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनते नालों से दूरी बनाए रखें. वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और कम दृश्यता की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतें. आईएमडी ने किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. गन्ना, धान, मक्का, अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली, तिल तथा सब्जियों की फसलों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है. लगातार बारिश के दौरान खेतों में पानी जमा न होने दें और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पानी तुरंत निकालें. अधिक नमी से फसलों में रोग बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है.

Advertisement

अगले 24 घंटे क्यों महत्वपूर्ण हैं

मौसम विभाग का मानना है कि 29 जुलाई प्रदेश के कई जिलों के लिए अहम दिन हो सकता है. जिन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है, वहां स्थानीय स्तर पर जलभराव, यातायात बाधित होने और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement