scorecardresearch
 

सास-दामाद लव स्टोरी... बीमार पति को छोड़कर दामाद संग फरार हो गई उन्नाव की महिला! घर में गड़ा सोना भी खोद ले गई

यूपी में उन्नाव के अजगैन इलाके में एक महिला अपने बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार हो गई. परिजनों का आरोप है कि महिला घर की कोठरी में जमीन के नीचे दबे करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के पुश्तैनी गहने भी ले गई. इस मामले में महिला के बेटे ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
X
दामाद के साथ फरार हो गई सास. (Photo: Representational)
दामाद के साथ फरार हो गई सास. (Photo: Representational)

यूपी के उन्नाव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. यहां अपने बीमार पति को छोड़कर एक महिला अपने दामाद के साथ फरार हो गई. आरोप लगाया गया है कि महिला घर में गड़ी पुश्तैनी ज्वेलरी भी खोदकर ले गई है. अब इस मामले को लेकर बीमार पति और बेटा शिकायत करने एसपी के पास पहुंचा है.

मामला अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला के बेटे ने पुलिस से शिकायत करने के बाद एसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की. परिवार का आरोप है कि महिला ने कुछ समय पहले 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर दी थी. अब एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

unnao woman leaves ailing husband goes with son in law jewellery allegation

बेटे ने शिकायत में कहा कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने बहन की हत्या कर दी थी. बेटे का कहना है कि बहन की मौत के बाद उसके बच्चे की परवरिश को देखते हुए परिवार ने उस समय केस दर्ज नहीं कराया था. इसके बाद उसकी मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बहनोई का घर आना-जाना शुरू हो गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मां नहीं पिता की मेहनत की कमाई वापस दिलवाओ', दामाद संग भागी महिला की बेटी ने निकाली भड़ास, अलीगढ़ से उत्तराखंड तक तलाश रही पुलिस

बेटे के मुताबिक, पिता ने जब इस बात का विरोध किया तो घर में झगड़े होने लगे. परिवार का दावा है कि मां और बहनोई की नजदीकियां बनी रहीं. अब मां उसी बहनोई के साथ घर छोड़कर चली गई है.

घर में जमीन के नीचे दबाकर रखे थे गहने

इस मामले में पुश्तैनी ज्वेलरी को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया गया है. बेटे और उसके बीमार पिता का कहना है कि घर के अंदर जमीन में एक गड्ढा खोदकर परिवार के पुश्तैनी गहने छिपाकर रखे गए थे. इन गहनों में करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना था. आरोप है कि महिला जमीन खोदकर ये गहने भी निकाल ले गई. परिवार का कहना है कि इन गहनों की कीमत लाखों रुपये है.

unnao woman leaves ailing husband goes with son in law jewellery allegation

बेटे ने अपनी शिकायत में जमीन को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उसका आरोप है कि 14 सितंबर को उसकी मां ने अपने दामाद के कहने पर पिता की खरीदी हुई 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर दी. परिवार को इस जमीन के नाम किए जाने की जानकारी बाद में मिली. बेटे का कहना है कि मां ने यह काम चुपचाप किया और पिता को जानकारी नहीं दी.

Advertisement

बीमार पति गांव में चौकीदारी करता था

शिकायत में महिला के बेटे ने कहा है कि पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती. वह पहले गांव में चौकीदारी का काम करते थे. बेटे का आरोप है कि मां के घर छोड़ने के बाद बीमार पिता अकेले रह गए हैं. परिवार ने पहले अजगैन थाने में शिकायत दी थी. बेटे का कहना है कि वहां से कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए वह एसपी के पास पहुंचा. उसने मां और बहनोई के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. एसपी जय प्रकाश सिंह ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement