scorecardresearch
 

Shukraditya Rajyog 2026: आज धनतेरस पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, शुक्रादित्य राजयोग से बरसेगा पैसा!

Shukraditya Rajyog 2026: आज धनतेरस पर शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनने जा रहा है, जिससे 4 राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिल सकता है.

Advertisement
X
आज धनतेरस पर इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का दरवाजा (Photo: ITG)
आज धनतेरस पर इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का दरवाजा (Photo: ITG)

Shukraditya Rajyog 2026 on Dhanteras: धनतेरस का त्योहार इस बार कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के दिन शुक्र और सूर्य की युति से तुला राशि में शुक्रादित्य राजयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को सुख-सुविधाओं, धन, मान-सम्मान और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि जब सूर्य और शुक्र एक साथ आते हैं तो इसका असर व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है. इस बार इस राजयोग से तुला, मेष, कन्या और कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. इन राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इन चार राशियों पर इस राजयोग का क्या असर हो सकता है.

धनतेरस पर बनेगा शुक्रादित्य राजयोग

द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर को धनतेरस के दिन शुक्र और सूर्य तुला राशि में एक साथ रहेंगे. दोनों ग्रहों की इसी युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. यह योग रात 1 बजकर 4 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इसके बाद शुक्र अपनी वक्री चाल चलते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र को सुख, वैभव, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, पद और प्रतिष्ठा से जुड़े हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का संयोग कुछ राशियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है.

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. पहले से चल रही आर्थिक परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं. परिवार में अच्छा माहौल रहेगा. पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना बन सकती है.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के लोगों के लिए यह राजयोग धन और करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे. नौकरी में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की तारीफ हो सकती है. कारोबारियों को किसी बड़े सौदे या नए ग्राहक से फायदा मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आप बचत पर भी ध्यान देंगे, जिससे आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार करने वालों को नए सौदे मिल सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं.

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के साथ पद और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारियों के लिए नई योजनाएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement