scorecardresearch
 

बच्चों ने YouTube पर देखा 'सीक्रेट हाउस गेम', फिर हुए अचानक घर से गायब, 24-Hour चैलेंज करने गए थे पूरा

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां यूट्यूब वीडियो देखने के बाद दो बच्चे घर से बाहर निकल गए. परिवार के तलाशने के बाद भी बच्चे कहीं नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

Advertisement
X
पुलिस और 'मिशन शक्ति' की टीम ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला. (Representational Photo: Pexels)
पुलिस और 'मिशन शक्ति' की टीम ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला. (Representational Photo: Pexels)

मेरठ के हस्तिनापुर में 11 और 7 साल के दो बच्चे यूट्यूब पर एक 'सीक्रेट हाउस गेम' का वीडियो देखने के बाद अचानक घर से लापता हो गए. बताया जा रहा है दोनों बच्चे यूट्यूब वीडियो से इन्फ्लुएंस होकर 24 घंटे तक छुपने का चैलेंज यानी कि '24-आवर हाइडिंग चैलेंज' पूरा करने निकल पड़े थे.

परिजनों को जैसे ही बच्चों के लापता होने की खबर मिली वे परेशान होने लगे. काफी देर बाद भी जब बच्चे कहीं नहीं मिले तो पुलिस में शिकायत कर दी गई.

पुलिस ने जानकारी दी कि वीडियो से प्रेरित होकर, उन्होंने '24-घंटे का चैलेंज' पूरा करने के लिए एक फार्महाउस के पास सुनसान जगह पर अपना ठिकाना बनाया था.

पुलिस और 'मिशन शक्ति' की टीम ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उनके परिवारों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें: मां से रूठकर निकली थी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश

सर्कल ऑफिसर (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि हस्तिनापुर की बी-ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले ये दोनों बच्चे रविवार दोपहर अचानक घर से गायब हो गए थे.

Advertisement

उन्होंने बताया कि उनके परिवारों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के घरों में तलाशी ली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

इस गेम में, खिलाड़ी कुछ नियमों का पालन करते हुए 24 घंटे के लिए एक गुप्त ठिकाना बनाते हैं और उसके अंदर छिपते हैं.

सर्कल ऑफिसर ने कहा कि पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि उन्होंने गेमिंग कंटेंट देखा था और उससे प्रेरित होकर खुद भी वैसा ही गेम खेलने का फैसला किया.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement