scorecardresearch
 

अमरोहा में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ सुन रहे श्रद्धालुओं पर पलटा बेकाबू डंपर, बच्चे समेत 3 की मौत

अमरोहा जिले में मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ सुन रहे श्रद्धालुओं पर एक तेज रफ्तार, बेकाबू डंपर पलट गया. इस भीषण हादसे में पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Advertisement
X
बेकाबू वाहन अमरोहा में मंदिर में घुसा (Photo- Screengrab)
बेकाबू वाहन अमरोहा में मंदिर में घुसा (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मंगलवार को हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ सुन रहे श्रद्धालुओं पर बजरी से लदा एक तेज रफ्तार, बेकाबू डंपर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया. 

इस दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय परम सिंह, 42 वर्षीय महिपाल और अपने नाना-नानी के घर आए 5 वर्षीय बच्चे आर्यवीर (आर्यन) की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई. घटना के समय पंडाल में करीब 20-25 श्रद्धालु मौजूद थे, जिनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पूरा मामला जिले के देहात थाना इलाके कांठ मार्ग पर स्थित मिलक चवी (चक छावी) गांव का है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कराया. गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement