scorecardresearch
 

AC बना काल! अलीगढ़ के आलीशान बंगले में भड़की आग, मशहूर खेल कारोबारी सुभाष कालरा की दम घुटने से मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर की पॉश हरिओम नगर कॉलोनी में बुधवार रात एक दोमंजिला बंगले में भीषण आग लग गई. इस हादसे में शहर के जाने-माने स्पोर्ट्स कारोबारी 80 वर्षीय सुभाष कालरा की बेडरूम में फंसने और दम घुटने के कारण मौत हो गई.

Advertisement
X
आग लगने के बाद बेडरुम में फंस गए थे कालरा (Photo- Screengrab)
आग लगने के बाद बेडरुम में फंस गए थे कालरा (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: अलीगढ़ के हरिओम नगर में बुधवार रात करीब मशहूर स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष कालरा के दोमंजिला बंगले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई. हादसे के वक्त घर में मौजूद उनके दो बेटे और बहन सुरक्षित बाहर निकल आए. दमकल कर्मियों ने बेडरूम में बेहोश मिले कालरा को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

प्राथमिक जांच के अनुसार आग एयर कंडीशनर की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने या एसी कंप्रेसर फटने की वजह से लगी, जिसके बाद दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया.

एसी में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग एयर-कंडीशनर (एसी) की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी हो सकती है. वहीं, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एसी का कंप्रेसर फटने के बाद यह भीषण आग भड़की. हालांकि, आग लगने की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की जांच अभी जारी है.

बेडरुम में फंस गए थे कालरा

जब बंगले में आग लगी, तब बुजुर्ग सुभाष कालरा अपने बेडरूम के अंदर ही फंस गए थे. रेस्क्यू टीम के उन तक पहुंचने से पहले ही वे धुएं के कारण बेहोश हो चुके थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement