scorecardresearch
 

लखनऊ शिवा हत्याकांड: तलाकशुदा है श्रद्धा दुबे, एक बेटा भी, भौकाल के लिए खरीदी थी ब्लैक स्कॉर्पियो; कैसे शो-स्टॉपर से बनी 'कातिल'?

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस एक्शन में है. मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में दिल्ली में दबिश दी जा रही है और उसके करीबियों से पूछताछ जारी है. पुलिस के हाथ अहम सीसीटीवी फुटेज लगे हैं. मामले के तार रंगदारी और पुराने विवादों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

Advertisement
X
लखनऊ के शिवा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे फरार (Photo- ITG)
लखनऊ के शिवा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे फरार (Photo- ITG)

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के 2 से 3 करीबियों को पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही श्रद्धा की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीमें दिल्ली में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं. जांच के दौरान पुलिस के हाथ अवध ग्रीन अपार्टमेंट और अस्पताल के अहम सीसीटीवी फुटेज लगे हैं. इन फुटेज में श्रद्धा अपनी बहन, ड्राइवर और कुछ अन्य संदिग्धों के साथ नजर आ रही है. अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की धरपकड़ लगभग तय है और उनके गिरफ्त में आते ही इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा.

तफ्तीश में श्रद्धा दुबे की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अहम खुलासे भी हुए हैं. पुलिस के मुताबिक श्रद्धा की शादी हो चुकी थी और उसका एक बेटा भी है. साल 2022 में पति से तलाक के बाद वह अलग रहने लगी थी. उसका पूर्व पति और बेटा रायबरेली में रहते हैं, जिनसे श्रद्धा का ज्यादा संपर्क नहीं था. वह हजरतगंज के बालू अड्डा इलाके स्थित एक फ्लैट में अकेले रहती थी, जहां उसके कुछ खास लोगों की ही आवाजाही थी. श्रद्धा ने पिछले साल ही एक ब्लैक स्कॉर्पियो खरीदी थी, जिसका शो-ऑफ उसने अपने सोशल मीडिया पर भी किया था.

एमए और पीजीडीसीए की पढ़ाई पूरी करने वाली श्रद्धा ने हैदराबाद से मॉडलिंग और फैशन ब्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखा था. लखनऊ में 'इंडिया ग्लैमरस रनवे वीक' का आयोजन कराने के साथ ही उसने दिल्ली के यू एंड आई इंटरनेशनल फेस ऑफ फैशन वीक में शो टॉपर का खिताब जीता था. उसे बेस्ट फेस ऑफ लखनऊ का अवॉर्ड भी मिला था और वह ज़ी म्यूजिक के एल्बम तुझमें है बारिश में बतौर स्टार कास्ट नजर आ चुकी थी.

Advertisement

इस हत्याकांड के तार पुराने विवादों और रंगदारी से भी जुड़ रहे हैं. शिवा शर्मा से 12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड के अबोंगजा कैफे में 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ था. शिवा की मां ने हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों पर एफआईआर कराई थी. फिलहाल, इस पूरे मामले पर एसीपी का कहना है की मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement