scorecardresearch
 

'पुलिस पर भरोसा था, लेकिन अब...' श्रद्धा के VIDEO और गिरफ्तारी न होने से छलका शिवा की मां का दर्द

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है. अदालत से आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है, लेकिन श्रद्धा लगातार वीडियो जारी कर अपनी सफाई दे रही है.

Advertisement
X
शिवा शर्मा की मां. (Photo: Screengrabs)
शिवा शर्मा की मां. (Photo: Screengrabs)

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत सभी आरोपियों पर लखनऊ पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 50000 कर दिया है. कोर्ट की तरफ से जहां आरोपियों के लिए गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा दुबे लगातार अपनी सफाई में बयान जारी कर रही है. श्रद्धा दुबे के लगातार वीडियो जारी होने से पुलिस के एक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. शिवा शर्मा की मां ने आज तक से बातचीत करते हुए कहा कि अभी तक मुझे पुलिस के कार्रवाई पर भरोसा था. लेकिन जिस तरह से श्रद्धा दुबे लगातार वीडियो जारी कर रही है, उससे शक पैदा होता है.

पुलिस के पास तो तमाम संसाधन होते हैं, जिससे पता चल जाता है कि वीडियो कहां? कब और किसके मोबाइल से जारी हुआ? पुलिस क्यों नहीं पकड़ पा रही है. श्रद्धा दुबे अपनी सफाई में चाहे जितने वीडियो जारी कर ले, न्याय कोर्ट से होगा और कोर्ट में हम उनके तमाम आरोपों का जवाब देंगे. मुझे अभी भी कोर्ट से न्याय की उम्मीद है. आपको बता दें कि शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर बताया है कि उसके ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया.

श्रद्धा बोली सीसीटीवी से खुल जाएगा पूरा राज
श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. उसने कहा कि शिवा ने उसकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी और बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज से घटना की सच्चाई सामने आ सकती है. श्रद्धा दुबे ने सवाल उठाया कि जब नेपाल जाने के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा चुके हैं, तो उसकी बिल्डिंग के कैमरों की रिकॉर्डिंग क्यों नहीं सामने लाई गई? उसका दावा है कि फुटेज से उसकी बेगुनाही साबित हो सकती है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

श्रद्धा के मुताबिक वह शिवा शर्मा को करीब चार महीने से जानती थी और दोनों के बीच लगभग ढाई महीने तक दोस्ती रही. उसने कहा कि शिवा पिछले दो महीनों से उसके घर आने लगा था. श्रद्धा ने शिवा की मां की ओर से लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया. श्रद्धा ने अपने बयान में दावा किया कि शिवा शर्मा पर करीब 16 से 17 लाख रुपये का कर्ज था और कर्जदारों के फोन आने से वह परेशान रहता था. उसने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले शिवा उसके घर से पांच से छह लाख रुपये के आभूषण ले गया था.

बहन का नाम न घसीटे, उसे कुछ नहीं पता: श्रद्धा दुबे
श्रद्धा के अनुसार शिवा ने वीडियो में आभूषण लौटाने की बात कही थी. इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. श्रद्धा के मुताबिक शिवा को अस्पताल ले जाए जाने के दौरान वह सांस लेने में परेशानी और निजी कारणों से वहां से चली गई थी. उसने दावा किया कि घटना के बाद वह सदमे में थी. साथ ही, उसने कहा कि उसके ड्राइवर के साथ कथित मारपीट के कारण वह घबरा गई और वहां से चली गई.

श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के साथ उसकी तस्वीरें वायरल किए जाने पर आपत्ति जताई. उसने कथित डायरी के जरिए मामले का खुलासा होने के दावों को भी नकारा. अपनी बहन का नाम मामले में घसीटे जाने पर उसने कहा कि उसकी बहन को घटना के बारे में जानकारी नहीं है. श्रद्धा दुबे ने पुलिस और न्यायपालिका से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की. उसने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement