scorecardresearch
 

संभल: मंदिर की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, दूसरे समुदाय ने किया था कब्जा

संभल के सिरसी कस्बे में मंदिर की जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर 72 वर्ग मीटर क्षेत्र में निजी स्ट्रक्चर बनाया गया था. प्रशासन ने धारा 67 के तहत बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है.

Advertisement
X
संभल में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन. (Photo- ITG)
संभल में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन. (Photo- ITG)

संभल के सिरसी कस्बे में चामुंडा देवी मंदिर की 72 वर्ग मीटर जमीन पर बने अवैध धर्मकांटे पर प्रशासन का बुलडोजर चला. एसडीएम विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ कुलदीप सिंह की मौजूदगी में हुई इस डेढ़ घंटे की कार्रवाई में दो मंजिला अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया.

लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार कोर्ट से ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था, जिसे बाद में जिलाधिकारी न्यायालय ने भी बरकरार रखा. मंदिर प्रबंधक विमल सैनी ने आरोपी मोहम्मद अब्बास पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया, वहीं विपक्षी मोहम्मद अब्बास का दावा है कि जमीन 35-40 साल पहले बैनामा कराई गई थी.

किसने क्या कहा- 
 

सीओ कुलदीप सिंह: "मां चामुंडा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे पर न्यायालय के आदेश से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है."

मंदिर प्रबंधक विमल सैनी: "72 वर्ग मीटर जमीन पर मोहम्मद अब्बास ने अवैध कब्जा करके धर्मकांटा बनाया था. कब्जा करने वाले व्यक्ति राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं."

मोहम्मद अब्बास (आरोपी): "35-40 साल पहले इस जमीन का बैनामा कराया था. कमिश्नर कोर्ट में अपील दाखिल है, लेकिन कमिश्नर न होने से आदेश नहीं हो पाया."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement