scorecardresearch
 

सहारनपुर: 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है', हाइवे पर नफरती स्लोगन लिखने वाली महिलाएं गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सांप्रदायिक स्लोगन लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सहारनपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. हिंदू रक्षा दल से जुड़ी दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
X
सहारनपुर पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को भेजा जेल (Photo- Screengrab)
सहारनपुर पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को भेजा जेल (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की दीवारों पर 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है' जैसे आपत्तिजनक स्लोगन लिखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में सुलेखा, शारदा और मानव केंद्र (जितेंद्र राघव) शामिल हैं, जो देहरादून के रहने वाले हैं और हिंदू रक्षा दल से जुड़े बताए जा रहे हैं. 

आपको बता दें कि इन लोगों ने 26 फरवरी को एक्सप्रेसवे पर स्प्रे पेंट से नफरती बातें लिखी थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. एनएचएआई (NHAI) कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग और दंगा भड़काने की साजिश रचने की धाराओं में यह कार्रवाई गुरुवार शाम को की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

इस पूरे मामले की शुरुआत 26 फरवरी को हुई थी, जब एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सामने आया था. इसमें कुछ लोग सरेआम हाइवे की दीवारों पर सांप्रदायिक नारे लिख रहे थे. इसके बाद हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने खुद इस कृत्य की जिम्मेदारी ली थी. न्यूज एजेंसी के अनुसार, आरोपी महिलाओं की पहचान पहले ही हो गई थी, लेकिन पुलिस ने अब पुख्ता सबूतों के आधार पर इन्हें दबोचा है.

Advertisement

दंगा भड़काने की साजिश का आरोप

बिहारीगढ़ एसएचओ अक्षय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है. पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने जानबूझकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सके. पुलिस ने इसे दंगा भड़काने की एक सोची-समझी साजिश माना है. आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement