scorecardresearch
 

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल, जानिए एजेंडा से एक्शन तक क्या-क्या होगा?

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्र सवालों के घेरे में है. ट्रस्ट की सोमवार को होने वाली बैठक में इन दोनों लोगों पर एक्शन लिए जाने के साथ राम मंदिर की व्यवस्था सुचारु करने के नए सिस्टम पर भी मंथन किया जा सकता है.

Advertisement
X
राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर ट्रस्ट की बैठक  (Photo: ITG)
राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर ट्रस्ट की बैठक (Photo: ITG)

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी मामले पर सोमवार फैसले का दिन बनने जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दोपहर तीन बजे बैठक है, जिसमें संभावना है कि चंदा चोरी पर मंथन किए किए जाने के साथ ट्रस्ट की व्यवस्था में बड़े बदलाव के निर्णय हो सकते हैं. ऐसे में सभी की निगाहें ट्रस्ट की बैठक पर लगी हुई हैं.

सात जून को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने की बात को उजागर किया था. इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर का आंतरिक ऑडिट चल रहा है और अभी तक जांच में चोरी के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई. इसके बाद ही बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख केंद्रीय एजेंसी से जांच की थी. 

राम मंदिर चंदा चोरी मामले ने तूल पकड़ा तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके बाद ही चंपत राय ने महासचिव पद से तो अनिल मिश्रा ने ट्रस्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ट्रस्ट की बैठक हो रही है. यह बैठक राम मंदिर परिसर में ही होगी, जिस पर सभी की नजरें है. 

Advertisement

 ट्रस्ट की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक काफी अहम है, जो सोमवार दोपहर 3 बजे होगी. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की तरफ से ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आमंत्रण भेजा गया है.बैठक की अध्यक्षता श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे, लेकिन तबियत ठीक न होने से अपने आवास से बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल. बैठक में शामिल होने के लिए 14 ट्रस्टियों को आमंत्रित किया गया है. 

राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे राम मंदिर परिसर में आयोजित होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रस्ट के सभी 14 ट्रस्टियों को बैठक की सूचना और औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है. गोपाल राव के मुताबिक, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी ट्रस्टियों को बैठक की जानकारी दी है. ट्रस्ट को उम्मीद है कि सभी सदस्य बैठक में शामिल होंगे.

भारत सरकार के सचिव प्रशांत लोखंडे और प्रदेश सरकार से प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे बैठक में शामिल. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा भी ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक में होंगे शामिल. इसके अलावा शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुर परमानंद जी महाराज, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, सदस्य कृष्ण मोहन, सदस्य दिनेंद्र दास, सदस्य उडुपी पीठाधीश्वर, विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य जी महाराज और राम मंदिर ट्रस्ट के वयोवृद्ध सदस्य बैठक में शामिल होंगे. 

Advertisement

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का एजेंडा क्या होगा
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का मुख्य एजेंडा चंदा चोरी के मुद्दे पर मंथन करने का है. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा और महासचिव चंपत राय के इस्तीफा को स्वीकार होने की दशा में फैसला लेना है.राम मंदिर की व्यवस्था सुचारु करने के लिए खड़ी होगी समस्या. माना जा रहा है कि बैठक में चंदा चोरी मामले पर एसआईटी रिपोर्ट की होगी समीक्षा.

श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में ट्रस्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक में  चंदा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट पर जानकारी दी जा सकती है. राम मंदिर के भविष्य के प्रबंधन ढांचे पर भी चर्चा होगी. 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बिना ऑडिट वाला आय और खर्च का विवरण पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि साथ ही बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय जानकारी भी मंजूरी के लिए रखी जाएगी.

राम मंदिर की व्यवस्था के लिए नया सिस्टम

राम मंदिर के प्रबंधन की देखरेख के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी. ट्रस्ट में 11 नियमित सदस्य हैं, जिनमें अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी प्रमुख हैं। चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे तथा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद, ट्रस्ट में कोई उपाध्यक्ष नहीं है. इसके अलावा राम मंदिर के चंदा चोरी मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं और सीईओ की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा है. 

Advertisement

चंदा चोरी के मामलों की दो समानांतर जांच चल रही हैं. एसआईटी और पुलिस ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव के बयान दर्ज किए हैं, हालांकि उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.सोमवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक का पहला एजेंडा दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे पर विचार करना शामिल है. सूत्र बताते हैं कि संघ से लेकर विश्व हिंदू परिषद और केंद्रीय नेतृत्व तक का यही निर्देश है कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए. उसके पीछे की वजह यह है कि मामले में ट्रस्ट की छवि काफी धूमिल हुई है.

एफआईआर दर्ज होने के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. चढ़ावे की गणना और मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी चंपत राय और अनिल मिश्रा के पास होने के कारण दोनों शुरू से ही सवालों के घेरे में रहे. ऐसे में उनके त्यागपत्र ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार किया जा सकता है. सूत्रों की माने ने चंपत राय और अनिल मिश्रा की ट्रस्ट से विदाई जय मानी जा रही.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement