scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 5 जुलाई 2026: सिंह राशि वाले धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाएं, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 5 जुलाई 2026, Horoscope Today: सिंह राशि वालों को आज धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. सेहत में सुधार होगा. शिक्षा से जुड़े काम बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. गुस्से में किसी से कोई बात कहने से बचना होगा. व्यापार की तरक्की के लिए किए प्रयास सफल होंगे.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रिश्तेदारों से संबंध बेहतर होंगे. धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. अपने काम में और तेजी लाना होगा. नेगेटिवटी को किसी भी तरह से बढ़ने ना दें. व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी.

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- लाल
उपाय- गाय को रोटी खिलाएँ

वृष
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए काम की योजना बनेगी. अपने मान सम्मान का ख्याल रखें. वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

मिथुन
भाग्य का साथ मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. सेहत में सुधार होगा. करियर को आगे बढ़ाने के लिए नए सिरे से विचार करें. क्रोध से बचना होगा. व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- भूरा
उपाय- चीटिंयों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं

कर्क
रिश्तों को संभालने का समय है. मन की बात सबसे ना कहें. धन संबंधी लेनदेन सावधानी से करें. संतान की ओर और ध्यान देना होगा. प्रॉपर्टी में निवेश से बचना होगा. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी.

Advertisement

जरूरी टिप- सेहत का ध्यान रखें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें

सिंह
धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाना होगा. सेहत में सुधार होगा. शिक्षा से जुड़े काम बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. गुस्से में किसी से कोई बात कहने से बचना होगा. व्यापार की तरक्की के लिए किए प्रयास सफल होंगे.

जरूरी टिप- नेगेटिव विचारों से बचें
शुभ रंग- लाल
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं

कन्या
आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. धन प्राप्ति के नए रास्ते बनेंगे. आलस्य छोड़कर काम करना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- हरा
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें

तुला
मन में नेगेटिव विचार ना पालें. उधार लेनदेन से बचे. प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी. सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी. रुके हुए काम बनेंगे. व्यापार में हर काम सावधानी से करें.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- भगवान सूर्य को जल अर्पित करें

वृश्चिक
किसी काम में व्यस्त रहेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लोग आपकी बात मानेंगे. अहंकार की भावना रखना से नुकसान होगा. अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा. व्यापार में लाभ का योग है

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- हल्का लाल
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं

Advertisement

धनु
प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ का योग है. परिवार को और वक्त देना होगा. करियर के लिए योजना बनाने का समय है. यात्रा से लाभ होगा. उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. व्यापार में निवेश बढ़ा सकते हैं.

जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें

मकर
मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे. धन लाभ होगा. रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है. काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी. नए लोगों से मुलाकात होगी. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- काम में देरी से बचें
शुभ रंग- नीला
उपाय- किसी मंदिर में फूलों की माला दान करें

कुंभ
प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला सोच समझ कर करें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार से सहयोग मिलेगा. धन लाभ के लिए प्रयास बढ़ाना होगा. संतान से सुख मिलेगा. व्यापार में खर्चे बढ़ेंगे.

जरूरी टिप- अहंकार से बचें
शुभ रंग- नीला
उपाय-किसी गरीब को फल दान करें

मीन
भाग्य का साथ मिलेगा. धन की स्थिति में सुधार होगा. कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी. प्रॉपर्टी में जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा. हर काम सोच समझ कर करना होगा. व्यापार से जुड़े काम सावधानी से करें.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- पीला
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement